Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
सर्दियों में रूखे बालों की कैसे करें देखभाल
सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है। वैसे सर्दियों का मौसम बहुत सुहाना होता है लेकिन बॉडी की देखभाल सबसे ज्यादा इसी मौसम में करनी पड़ती है। इस मौसम में त्वचा खिंचने लगती है, गाल फट जाते है और बाल, रूखे - सूखे हो जाते है। सर्दियों में बालों की केयर करना कठिन काम है। सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवा बालों को नुकसान पहुंचाती है और गर्मियों की तरह लोग हर दूसरे दिन धुलने और मेंहदी आदि लगाने से भी कतराते है, ऐसे में बाल खराब होने लगते है।
अगर आप अपने बालों को सर्दियों में भी चमकदार और स्वस्थ बनाएं रखना चाहते है तो दिसम्बर महीने में ही स्कार्फ या ऊनी स्टोल निकाल लें। बाहर जाते समय बालों को ढ़क लें। समय - समय पर बालों को हॉट ऑयल मसाज दें और नियमित रूप से गुनगुने पानी से धोएं।
सर्दियों में बालों से रूसी बहुत निकलती है, ऐसे में रूसी दूर भगाने के घरेलू उपाय भी अपनाएं। यहां सर्दियों के मौसम में बालों की देखभाल करने के कुछ टिप्स बताएं जा रहे है जिन्हे आजमाकर आप अपने बाल स्वस्थ और सुंदर बना सकते है।

1) समय - समय पर तेल लगाएं :
अगर आपकी आदत बालों में तेल लगाने की नहीं है तो उन्हे रूखा झेलने के लिए तैयार रहें। तेल न लगाने पर बालों को पूरा पोषण नहीं मिलता है। सप्ताह में कम से कम एक बार ऑयल से मसाज करें। इससे बालों को मॉइश्चर मिलेगा और उनका रूखापन दूर होगा।

2) बालों को हल्का सा ट्रिम करवा लें :
सर्दियों की शुरूआत में बालों को ट्रिम करवा लें। ट्रिम करवाने से दो मुहें बाल निकल जाते है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।

3) ये काम कतई न करें :
सर्दियों के दिनों में बालों को कलर न करें। कई लोग बालों को स्ट्रेट करने के लिए आयनिंग करते है, भूल से बालों के साथ ऐसा खिलवाड़ न करें। नेचुरल तरीके से देखभाल करना ही उचित है।

4) स्कार्फ बांधें :
सर्दियों में बालों को सबसे ज्यादा नुकसान ठंडी हवा पहुंचाती है। जैसे ही सर्द मौसम शुरू हो, आप अपने वार्डरोब से मफलर या स्कार्फ निकाल लें और बाहर जाने वाले उसे बालों पर जरूर लपेट लें। बालों में ज्यादा समय तक टोपी न लगाएं रखें।

5) हर दिन शैम्पू न करें :
कुछ लोगों को हर दिन बालों को धुलना पसंद होता है। अगर आपकी आदत भी ऐसी है तो सर्दियों में इस आदत को बॉय बॉय कर दें। हर तीसरे दिन बालों को शैम्पू से धुलें। ऐसा करने से बाल अच्छे और साफ रहेगें।

6) कंडीशनर करें :
बालों को शैम्पू करना ही उन्हे अच्छा बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है। शैम्पू करने के बाद उन्हे कंडीशनर करना न भूलें। आप चाहें तो नारियल का दूध भी बालों में लगा सकते हैं, यह एक प्राकृतिक कंडीशनर है।

7) गीले बाल न बांधें :
बालों को धुलने के बाद उन्हे कतई न बांधें। गीले बाल बांधने से सिर में दर्द होने लगता है, बाल अच्छी तरह सूख नहीं पाते है और उनमें रूखापन भी आ जाता है।

8) चमकदार और बाउंसी बनाएं :
मौसम कोई भी हो, बाल चमकदार और बाउंसी ही अच्छे लगते है। अगर आपके बालों से चमक, सर्दियों के दौरान गायब हो जाती है तो परेशान न हों। अपने बालों की जड़ों पर शहद लगा लें और हल्के हाथों से मसाज करें। 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और बाद में धुल लें।

9) रूसी भगाएं :
सर्दियों के कारण बालों में रूसी का होना स्वाभाविक है। बालों से रूसी दूर करने के लिए नींबू का रस लगाएं। हॉट ऑयल से मसाज करें।

10) घुंघराले बालों के लिये:
सर्दियों में बाल ज्यादा रूखे हो जाते है, ऐसे में घुंघराले बाल और टाइट हो जाते है। अगर आपके बाल घुंघराले है तो दिन में चार से पांच बार, बड़े दांतों वाले कंघे से बालों को संवारें। इससे आपके बाल उलझेगें नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
