Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
दो मुंहे बाल से न हों परेशान, अपनाएं ये टिप्स
आज के समय में पुरुषों के हेयर केयर ने एक उद्योग का रूप ले लिया है और उनके तरह-तरह के मांगों को पूरा किया जा रहा है। अब हेयर केयर सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं रह गया है। आज पुरुष अपने बालों के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरत रहें हैं। इससे बाजार में पुरुषों के हेयर केयर प्रोडक्ट की बाढ़ सी आ गई है। महिलाओं की तरह पुरुषों के भी बालों में स्प्लिट एंड्स की समस्या होने लगी है। स्प्लिट एंड्स की समस्या तब आती है जब हेयर क्यूटिकल का बाहरी प्रोटेक्टिव लेयर छोटे टुकड़ों में बंट जाता है।
पुरुषों में स्प्लिट एंड्स की समस्या कई कारणों से हो सकती है। पुरुष बाहर ज्यादा निकलते हैं और बाइक चलाने के दौरान लंबे समय तक हेलमेट पहनते हैं। इसके अलावा स्प्लिट एंड्स की समस्या ब्लोअर के इस्तेमाल, बालों को स्ट्रेट कराने और सैलून में हेयर ग्रूमिंग सॉल्यूशन के इस्तेमाल से भी आती है। आज के समय में पुरुषों में फ्रेजल्ड हेयर प्रॉब्लम भी देखने को मिल रहा है। आमतौर पर यह बदलते लाइफस्टाइल और गलत हेयर केयर प्रोडक्ट के कारण होता है।
स्प्लिट एंड्स से कई तरीके से निजात पाया जा सकता है। पुरुषों का हेयर केयर अब सिर्फ शैंपू और कंडीश्नर तक ही सीमित नहीं रह गया है। अगर आप स्प्लिट एंड्स की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप बालों के आखिरी हिस्से को काट कर इससे निजात पा सकते हैं। काटने के अलावा पुरुषों के लिए और भी ऐसे कई हेयर केयर विकल्प हैं, जिसे अपना कर स्प्लिट एंड्स से छुटकारा पा सकते हैं।

क्वालिटी हीट टूल्स
अपने बालों को स्टाइलिश लुक देने के लिए पुरुष बड़ी संख्या में हेयर ग्रूमिंग इक्विपमेंट का इस्तेमाल करते हैं। पर आप हमेशा क्वालिटी इक्विपमेंट का ही इस्तेमाल करें। चलताउ उत्पाद की हीट सेटिंग ठीक नहीं रहती है। इससे बालों को नुकसान पहुंचता है और स्प्लिट एंड की समस्या देखने को मिलती है। करीब-करीब हर पुरुष ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए जरूरी है कि यह किसी प्रतिष्ठित ब्रांड का ही हो।

जेंटल बने
ज्यादातर पुरुषों के लिए हेयर केयर का तरीका अपेक्षाकृत नया है। इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले जरूरी है कि हम इक्विपमेंट से ग्रूमिंग और पुरुषों के हेयर केयर प्रोडक्ट को समझ लें। जल्दबाजी में ब्लो-ड्राइंग करने से बालों को नुकसान पहुंचता है और कई बार गंभीर फ्रेजल्ड हेयर की समस्या पैदा हो जाती है।

खानपान
पुरुषों का हेयर केयर सिर्फ ग्रूमिंग प्रोडक्ट तक ही सीमित नहीं है। साथ ही स्वस्थ आहार लेना भी बेहद जरूरी है। आपके रोज का आहार सभी जरूरी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होना चाहिए और साथ में फॉलिक एसिड और बायोटीन की मात्रा भी पर्याप्त होनी चाहिए। हरी पत्तीदार सब्जियां, संतरा, सोयाबीन, ब्राउन राइस, मसूर का दाल और अखरोट में ऐसे पौष्टिक तत्व बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं, जो आप के बालों को मजबूत बनाते हैं।

ठीक से करें ब्लो ड्राइंग
नहाने के बाद बालों को सावधानी से ब्लो ड्राइ करें। कहीं ऐसा न हो कि हीट और गलत तरीका अपनाने से आपके बालों को नुकसान पहुंच जाए। बेहतर होगा कि ब्लो ड्रायर के इस्तेमाल से पहले बाल को 80-90 प्रतिशत प्राकृतिक रूप से सूख जाने दें। इसके इस्तेमाल में आप अगर हीट को अच्छे से कंट्रोल करेंगे तो बालों की समस्या कभी नहीं आएगी।

नियमित रूप से बाल कटाएं
आपको सैलून जाकर नियमित रूप से बाल कटवाना चाहिए। भले ही आप स्प्लिट एंड्स को लेकर कितनों ही सावधानियां क्यों न बरतें, पर ये कभी भी हो सकता है। आप बालों को नियमित रूप से ट्रिम करा कर स्प्लिट एंड्स को बढ़ने से रोक सकते हैं।

कंडीशनर
स्प्लिट एंड्स से निपटने में नहाने के बाद लाइव-इन कंडीशनर काफी अहम होता है। हालांकि लाइव-इन कंडीशनर लगाने के बाद आपको सिर पर तौलिया बांधना पड़ेगा। अगर आप यह नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे रेगुलर कंडीशनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो खासतौर से स्प्लिट एंड्स के लिए बनाए गए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
