Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
लंबे बालों में दो मुंहे बाल से पाएं छुटकारा
लंबे बालों पर दो मुंहे बाल बहुत ही खराब लगते हैं। कई लड़कियां लंबे बाल नहीं रखती क्योंकि उन्हें डर होता है कि कहीं स्पिलिट इंड उनके बालों का टेक्सचर खराब न कर दें। दो मुंहे बाल तभी होते हैं जब आप उनका ठीक से ध्यान नहीं रखती। खैर अगर आप भी दो मुंहे बालों से परेशान हैं तो ऐसा कीजिये कि हमारे दिये हुए कुछ टिप्स पढ़ लीजिये, आपको जरुर मदद मिलेगी।
लंबे बालों में दो मुंहे बाल से पाएं छुटकारा

यात्रा के दौरान अपने बालों को बांध कर रखें- लंबे बालों को हमेशा बांध कर रखें खासतौर पर जब आप बाइक पर हों। जब बाल बंधे होते हैं तो वह सुरक्षित होते हैं।
सोने से पहले बालों को बांधे- रात को बिना बांधे हुए बाल तकिये से रगड़ खा कर दो मुंहे हो जाते हैं। पोनी टेल बनाने के बजाए बालों की चोटी बनाएं, जिससे वे टूटे नहीं।
गरम आयरन का प्रयोग न करें- रॉड की गर्मी और दबाव बालों में दरार पैदा कर देता है। तो बालों को सीधा करने के चक्कर में उन्हें बरबाद न करें नहीं तो आगे चल कर पछताना पड़ेगा।
न प्रयोग करें ब्लो ड्रायर- लंबे बालों को सुखाने में टाइम लगता है इसलिये लड़कियां ब्लो ड्रायर का प्रयोग करती हैं। मगर ब्लो ड्रायर की गर्मी से बाल दो मुंहे हो जाते हैं। अपने बालों को पंखे के नीचे या धूम में सुखाएं।
बाजारू कंडीशन पहुंचाते हैं नुकसान- बाजार में मिलने वाले कंडीशनरों का प्रयोग न करें इसके बदले अंडे को अपने बालों में लगाएं। इससे सूखे बालों और दोमुंहे बालों से मुक्ती मिलेगी। अंडे से बालों में चमक भी आती है।
तीन माह में एक बार बालों की ट्रिमिंग कराएं। इससे वे घने और सुंदर भी दिखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications