Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बाल झड़ रहे हैं तो अपनाइये ये घरेूलू नुस्खे
अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो बाजार में ऐसी बहुत सी चीजे़ उपलब्ध हैं जो आपके बालों को झड़ने से रोकेगीं। लेकिन आपको आंख बंद कर के इन्हें नहीं खरीदना है। आपको अपनाने चाहिये कुछ घरेलू नुस्खे जो बालों को झड़ने से रोकें और साथ साथ कोई बुरा असर भी ना छोड़े। बाल झड़ने के ढेरों कारण हो सकते हैं जैसे, सही आहार ना लेना या फिर हार्ड वॉटर का इस्तमाल करना। मौसम में बदलाव भी बालों के टूटने का कारण बनता है।
आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू नुस्खे बताएंगे जिसे आप बालों को झड़ने से रोकने के लिये लगा सकती हैं। यह सामग्रियां आपको बाजार में नहीं बल्कि आपके किचन में ही मिल जाएंगी। तो देर किस बात की आइये जानते हैं कि कौन सी हैं वे सामग्रियां जिनसे रूक जाता है बालों का झड़ना।

आमला
आमला बालों को झड़ने से रोकता है। आमला के पाउडर में पानी मिला कर सिर में लगाइये और जब यह सूख जाए तब सिर धो लीजिये।

हिना
हिना की पत्तियों में जो तत्व मिले रहते हैं वह बालों की जड़ों तक जाते हैं। महीने में एक बार हिना पाउडर सिर में लगाना ही चाहिये।

प्याज
अगर बाल झड़ रहे हैं तो प्याज को घिसिये और उसके रस को सिर में लगाइये। फिर 10 मिनट के बाद सिर को साफ पानी से धो लीजिये।

नारियल
नारियल का दूध बालों की जड़ों को मजबूत करता है। दूध को सिर पर 1 घंटे के लिये लगाए रखने के बाद धो लीजिये।

दूध
अपने सिर को 1 गिलास दूध से मसाज करें और फिर 15 मिनट के बाद सिर को पानी से धो लीजिये। महीने में एक बार ऐसा जरुर करें।

सरसों का तेल
अगर सिर से बाल झड़ रहे हैं तो सरसों का तेल ही लगाना चाहिये।

कॉफी
सिर पर ब्लैक कॉफी से मसाज करें और 10 मिनट के बाद सिर पानी से धो लें। ऐसा दुबारा दो हफ्तों के बाद फिर से करें।

अंडा
अंडे का पीला भाग बालों को मजबूत करता है।

बादाम
बादाम को कूंच कर दूध के साथ मिक्स करें और बालों में हेयर पैक बना कर लगा लें। इसके अलावा आप बादाम तेल भी लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
