Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वस्थ्य बालों के लिये घरेलू उपचार
हर कोई लंबे और खूबसूरत बाल पाने के लिये पैसों को पानी की तरह बहाता है मगर कभी यह नहीं सोंचता कि अगर वह अपने खान-पान में पौष्टिक आहरों को शामिल करे और कुछ आसान से घरेलू उपचार अपनाए तो उसके बाल बहुत अच्छे हो सकते हैं। आज कल बाजार में महंगे प्रोडक्ट मिल रहे हैं और लोग उन्हें धड़ा धड़ खरीद भी रहे हैं। लेकिन हमारे पुराने नुस्खों की पोटली में भी कुछ ऐसा छुपा हुआ है जो आपके बालों की चमक तो बरकरार रखेगी ही साथ में बालों को मजबूती भी देगी।
बालों को स्वस्थ्य और लंबा रखने के लिये आपको प्रोटीन युक्त डाइट लेनी चाहिये। इसके अलावा बालों के लिये जिंक, ओमेगा-3, विटामिन ए और बी तथा मिनरल भी जरुरी तत्व माने जाते हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपचार जिन्हें आजमा कर आप स्वस्थ्य और सुंदर बाल पा सकती हैं।

डाइट
आपकी डाइट में अच्छा प्रोटीन और विटामिन होना जरुरी है। साथ में खूब सारा पानी पियें और व्यायाम करें जिससे बाल हेल्दी और मुलायम बने।

अंडे की जर्दी
यदि बाल झड़ रहे हो तो, अंडे को फोड कर उसके पीले भाग से सिर की मसाज करें। इसे 1 घंटे छोड़ दें और शैंपू से बाल धो लें। इसे हफ्ते में एक बार जरुर दोहराएं।

तेल मसाज
गरम तेल से सिर की मालिश करें और 1 घंटे बाद सिर धो लें। यदि बालों में रूसी है तो तेल में नींबू और सिरका मिला लें, फिर मालिश करें।

आमला
स्वस्थ्य बालों के लिये आमला खाना, जूस पीना या फिर आमला तेल से सिर की मालिश करना आदि से बाल असमय सफेद नहीं होते। यह बालों की मजबूती और खूबसूरती में लाभ देता है।

नीम
बालों में जूएं भगाने हों तो, नीम का पेस्ट सिर पर लगाएं। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो बालों में पैदा होने वाले बैक्टीरिया का नाश करता है।

एलो वेरा
बालो में नहाने से पहले एलो वेरा का जेल ले कर लगाएं। इससे बाल मजबूत, मोटे और खूबसूतर हो जाएंगे। अगर आपके पास समय की कोई कमी न हो तो, ऐसा रोज करें।

मायोनीज
घर पर मायोनीज की बोतल लाएं और उसमें बादाम, ऑलिव ऑयल या फिर नारियल का तेल मिला कर लगाएं। फिर इसे बालों में 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बालों को शैंपू से धो लें।

बियर
बियर में वह तत्व पाए जाते हैं जो आपके बालों की रंगत और चमक को वैसे के वैसा ही बरकरार रख सके।



Click it and Unblock the Notifications
