Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
बालों की मोटाई बढ़ाए ये जूस
मोटे, घने और लंबे बालों की चाह हर महिला करती है। घने-घने बाल अच्छे स्वास्थ्य और सौदर्य कि ओर इशारा करते हैं। यह कोई बताने वाली बात नहीं है कि फलो का रस शरीर को फिट और एनर्जी बढाने का सबसे अच्छा तरीका है। जूस न केवल सेहत के लिये अच्छा है बल्कि बालों की मोटाई भी बढाने के काम आता है। जूस का प्रयोग दो प्रकार से किया जा सकता है, एक तो उसे पी कर और दूसरा, जूस को सीधे बालों में लगा कर।
बालों पर अगर फलों का रस लगाया जाए तो बाल शाइन करने लगते हैं। वहीं पर अगर फलों के रस को पिया जाए तो बाल अंदर से मजबूत बनते हैं। अगर आपके बालों में रूसी है तो आप जूस का प्रयोग कर के उसे भी साफ कर सकती हैं। आइये जानते हैं ऐसे कौन-कौन से फल के रस हैं जो बालों की मोटाई को बढा सकते हैं।

गाजर
गाजर में विटामिन और मिनरल्स होते अधिक मात्रा में पाये जाते हैं, जो कि बालों को मोटा करने के लिये जरुरी होता है। रोजाना गाजर का एक गिलास जूस पीने से सिर की की त्वचा में अधिक सीबम का उत्पादन बनेगा और बाल मोटे होगें।

प्याज का रस
प्याज के रस में सल्फर होता है जो कि कालेजन टिशू का उत्पादन करता है। प्याज को घिस कर उसका रस निकाल लें और सिर की त्वचा पर लगा लें।

आलू का रस
सिर की त्वचा पर आलू के रस को 20 मिनट के लिये लगाएं। इसके रस में इतनी शक्ति होती है कि यह पतले बालों को मोटा बना देता है।

आमला
इसमे बहुत सारा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह बालों के पिगमेंटेशन को ठीक कर के बालों को मजबूत बनाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करें और इसका पाउडर हिना में मिला कर लगाएं।

गुडहल का रस
गुडहल की पत्ती को पीस कर उसके रस को निचोड़ कर अपने सिर पर लगाएं। इससे सिर की रूसी गायब होती है और बालों की ग्रोथ बढ़ती है।

संतरे का रस
इसमें बहुत सारा विटामिन सी होता है जो कि बालों को मोटा बनाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रैडिकल्स से लड़ता है जो कि बालों कि जड़ों को कमजोर बनाते हैं।

कीवि
यह एक सिट्रस फल है जो कि बालों को लंबा और घना बनाने के लिये अच्छा माना जाता है। इसमें बहुत सारा विटामिन सी होता है इसलिये इसे रोज खाना चाहिये।

आम का रस
इसमें बहुत सारे जरुरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। बालों का झड़ना रोकना है तो आपको अपनी डाइट में आम को जरुर शामिल करना चाहिये।

अंगूर का रस
इसमे बहुत सारा विटामिन बी होता है। यह तत्व खून में हीमोग्लोबिन बढाता है । अगर खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा अधिक है तो बालों की जड़ को ऑक्सीजन और खून मिलता रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications