Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
बालों के लिये कैसा होता है बारिश का पानी?
जैसे ही बारिश की बूंद जमीन को छूती है, हम यह देख कर खुश हो जाते हैं कि चलो अब आज से गर्मी की तपन बंद हो जाएगी। बारिश देखते ही हम बडे़ खुद को उसमें भीगने से नहीं रोक पाते और जो लोग बारिश की छींटो से बचते हैं, वह भी रास्ते में कहीं न कहीं इसकी चपेट में आ ही जाते हैं।
बारिश में भीगने पर कई बार हमें ऐसा लगता है कि कहीं यह पानी हमारे बालों को कोई नुकसान न पहुंचा दे। क्या बारिश का पानी बालों के लिये अच्छा होता है? इस बात पर कई लोग बहस करते हैं लेकिन इसका सही पता किसी को भी नहीं है। आज हम इसी के बारे में बात करेगें और बताएंगे कि क्या बारिश का पानी सच में बालों के लिये खराब होता है या नहीं।

पहली बारिश
पहली बारिश को हमेशा नजरअंदाज करना चाहिये। इन दिनों शहरों में एसिड रेन होती है, तो पहली बारिश में गंदगी, रसायनिक तत्व और प्रदूषण की खतरनाक गंदगी पर्यावरण से निकलती है। प्रदूषण से भरी बारिश से हमेशा बचना चाहिये।
साफ्ट वाटर
तकनीकी तौर पर, बारिश का पानी नरम पानी का शुद्धतम रूप है। तो यदि आप बालों की समस्या से पीडित हैं, तो आपके बालों के लिए सबसे सुरक्षित पानी बारिश का पानी है।
बारिश के पानी से सिर धोना
कभी कभार आप बारिश के पानी से अपने सिर को धो भी सकती हैं, इससे बालों को कोई नुकसान नहीं होगा। यह पानी सबसे शुद्ध होता है तो आप चाहें तो छत पर एक बाल्टी रख दें और जब उसमें बारिश का पानी इकठ्ठा हो जाए तब उससे अपने बालों को शैंपू से धो लें।
बालों को सुखाइये
वैसे तो बारिश का पानी कोई नुकसान नहीं करता लेकिन जब आप कहीं बाहर से आते समय भीग जाएं तब आपको अपने बालों को तुरंत सुखा लेना चाहिये। अगर बाल बहुत देर तक गीले रहेगें तो उनकी जड़े कमजोर हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
