Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
दही से कैसे बनाएं हेयर पैक
लोग खाने में दही का प्रयोग पिछले कम से कम 4500 साल से कर रहे हैं। आज इसका सेवन दुनिया भर में किया जाता है। यह एक स्वास्थ्यप्रद पोषक आहार है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन , विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। दही न केवल स्वास्थ्य के लिये ही अच्छी मानी जाती है बल्कि यह सौंदर्य निखारने में भी मददगार है। दही चेहरे में निकलने वाले पिंपल, सन टैनिंग और अन्य विकार को सही कर के चेहरे को कोमल और चमकदार बना देती है। इसे सिर पर लगाने से रूसी, जुएं, बाल टूटने की समस्या, रूखे बालों की समस्या आदि सब सही हो जाती है। दही से आप कई तरह के हेयर पैक बना सकती हैं और लाभ उठा सकती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में-

दही हेयर पैक-
1. दही और नींबू- दही को फेंट कर उसमें बडे़ नींबू का रस मिलाइये और मिक्स कीजिये। इस मिश्रण को बालों में 10 मिनट के लिये लगा रहने दीजिये और बाद में हल्के गुनगुने पानी और शैंपू से धो लीजिये, सारी रूसी गायब हो जाएंगी।
2. दही और प्याज रस- प्याज को पीस कर उसमें से रस निकालिये और दही के साथ मिला कर सिर में लगा लीजिये। इससे सिर में जुएं या इंफेक्शन होगा तो सही हो जाएगा। इसे 15 मिनट बाद किसी शैंपू से धो लीजिये।
3. दही और मेथी पत्ती- मेथी की पत्तियों को पीस कर उसमें दही मिलाइये। इस दही को सिर पर 15 मिनट के लिये लगा कर छोड़ दीजिये। मेथी के पत्ते बालों को मजबूत बनाएंगे और रूसी से छुटकारा दिलाएंगे।
4. दही और हिना- बालों की कंडीशनिंग करने के लिये दही बहुत अच्छी होती है। दही के साथ भिगोई हुई हिना की पत्तियों मिलाएं और इन्हें बालों में लगा लें। इससे बालों में रंग चढेगा और बाल मुलायम होगें।
बालों में दही को ज्यादा समय के लिये नहीं रखना चाहिये नहीं तो सर्दी-जुखाम होने के चांस बढ़ जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications