Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पोनीटेल से होने वाला दर्द
अगर आप लड़की हैं तो आपकी पोनीटेल जरुर होगी। यह देखने में स्टाइलिश और आरामदायक होती है। बाल चाहे लंबे हों या फिर छोटे उस पर हाई या मीडियम पोनीटेल हर लड़की बांधती है। गर्मी के दिनों में तो यह आवश्यक ही हो जाता है कि हम बालों को ऊपर तक बांध लें जिससे हमें गर्मी न लगे। कभी कभार ऊंची या फिर हाई पोनीटेल बांधने वाली लड़कियों को सिर के उसी भाग में दर्द होने लगता है जहां पर वह पोनीटेल बंधी होती है।
हाई पोनीटेल को खोलने के बाद सिर के उस हिस्से में बहुत दर्द होने लगता है जो कि आम समस्या है। आइये जानते हैं कि आखिर सिर में पोनी टेल बांधने पर दर्द क्यूं होता है और उससे छुटकारा पाने के लिये क्या क्या किया जा सकता है।

कारण और समाधान
1. टाइट पोनीटेल: यदि आप बहुत टाइट पोनीटेल बांधेगी तो आपके सारे बाल पीछे की ओर खिंच जाएंगे और स्कैल्प में खिंचाव पैदा होगा। इससे सिर के बाल भी कम हो सकते हैं। अगर बाल टाइट हो गए हों तो बैंड को पीछे खींच कर थोड़ा ढीला कर लें।
2. रूखा स्कैल्प: पोनी बांधने पर ड्राई स्कैल्प में भी दर्द होता है। अगर आपका सिर ड्राई है तो पोनीटेल बांधने से पहले बालों में हल्का सा तेल लगा कर पोनीटेल बांधे। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।
3. पोनीटेल बैंड- आप पोनीटेल बांधने के लिये कौन सा बैंड प्रयोग कर रही हैं? क्या वह रबर बैंड है या फिर वह मेटल का इलास्टिक वाला बैंड है। इसे तुरंत फेक दीजिये। ये सभी बैंड बालों को खींचते हैं और सिर में दर्द पैदा करते हैं। ऐसा बैंड इस्तमाल करें जो आराम से खोला जा सके और बालों को खींचे भी नहीं।
4. ड्राई और उलझे बाल: अगर आप इन बालों में पोनीटेल बनाती है तो जो बैंड आप प्रयोग करेगीं वह सारे बालों को खीच लेगा। आपको प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का प्रयोग करना चाहिये जैसे, सिरका या दही आदि। इससे बाल नरम हो जाते हैं और आप इन्हें आसानी से मैनेज कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
