Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बालों की देखभाल में इन बीजों का जवाब नहीं
हर महिला चाहती है कि उनके बाल लंबे और घने हों। पर ध्यान रहे, इसके लिए बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। अक्सर हम बालों को बेहतर बनाने के लिए कृत्रिम उत्पाद या दवाइयों का इस्तेमाल करने लगते हैं। इस दौरान हम यह भूल जाते हैं कि इससे बालों को नुकसान भी पहुंचता है। बालों की देखभाल का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप नियमित रूप से पौष्टिक आहार लें।
अक्सर हम मानसून के दौरान होने वाली बारशि, तेज हवा और तरह-तरह के फूल के बारे में सोचकर रोमांचित हो जाते हैं। पर ध्यान रहे मानूसन का मौसम कई तरह से हमारे बाल और त्वचा के लिए नुकसानदायक होता है। आज के समय में हम बालों के टूटने को लेकर सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। सुंदर बाल पाने के लिए जरूरी है कि हम इसकी देखभाल अच्छे से करें। आप चाहे बूढ़े हों या जवान, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे कई लोग हैं जो अपने बालों का बेहतर तरीके से ख्याल रखते हैं।
अगर आप बालों को सुंदर दिखाने के लिए कृत्रिम तरीका अपनाते हैं, तो भले ही कुछ समय के लिए इसका असर दिखे, पर लंबे समय में यह बालों को नुकसान ही पहुंचाएगा। वहीं बीजों के जरिए बालों की देखभाल सुरक्षित है। इन बीजों का इस्तेमाल कर आप कई तरह के नेचुरल हेयर केयर पैक तैयार कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि ये बीज बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और इसके फायदे को देखकर आप खुद भी चौंक जाएंगे। आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे बीज के बारे में जिसका इस्तेमाल आप बालों की बेहतर देखभाल के लिए कर सकते हैं।

1. बालों के झड़ने से रोकता है मेथी का दाना
मेथी बालों की देखभाल का एक प्राकृतिक तरीका है और यह असानी से उपलब्ध भी हो जाता है। मेथी के दाने से उपचार पूरी तरह से घरेलू और कम खर्चीला होता है। साथ ही आप इसे दुकान से आसानी से खरीद सकते हैं। आप चाहें तो मेथी के दाने से नेचुरल हेयर केयर पैक भी तैयार कर सकते हैं। यह बालों को मजबूत बनाता है और इसे झड़ने से रोकता है।

2. तिल से पाएं सफेद बालों से छुटकारा
अगर आप बीजों के जरिए अपने बालों की देखभाल करना चाहते हैं तो तिल का इस्तेमाल करें। यह भले ही एक पुराना नुस्खा है, पर असरदार भी बहुत है। यह एकमात्र ऐसा बीज है जो आपके बालों की सफेदी को दूर करता है। अगर आप सिर्फ दो-तीन महीने तक एक चम्मच तिल खाएंगे तो बहुत बड़ा फर्क आपको देखने को मिलेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके जरिए आप नेचुरल हेयर केयर पैक भी तैयार कर सकते हैं।

3. नीम के कड़वेपन पर मत जाइए
जब भी हम नीम के बारे में सोचते हैं तो इसके कड़वेपन का ख्याल आता है। हालांकि इसके औषधिय गुण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। नीम के बीज से तैयार तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे आपको अद्भुत परिणाम मिलेंगे और आपके बाल खूबसूरत दिखेंगे। यह सिर की खाल पर असर करता है और बालों को स्वस्थ बनाता है।

4. अनार है असरदार
इस बात से तो हर कोई सहमत होगा कि अनार न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इससे शरीर को भी काफी फायदा पहुंचता है। पर इसके अलावा अनार बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों को हाइड्रेटेड रखता है और उसे पोषित करता है। अच्छे परिणाम के लिए आप इसका इस्तेमाल बादाम या जोजोबा तेल के साथ मिलाकर कर सकते हैं। अनार के जूस से आप नेचुरल हेयर केयर पैक भी बना सकते हैं।

5. अंगूर के बीज का तेल
जब भी बीजों के जरिए बालों की देखभाल की बात होती है, तो अंगूर के बीज का भी जिक्र आता है। अंगूर का बीज काफी सस्ता होता है और बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है। आप इसका इस्तेमाल हॉट ऑयल ट्रीटमेंट के रूप में भी कर सकते हैं।

6. करौंदे का बीज करे जादुई असर
लंबे समय से करौंदे के बीज का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए किया जा रहा है। यह बालों में नमी को बरकरार रखता है और सिर की खाल को सूखने नहीं देता है। बालों से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं सिर की सूखी खाल की वजह से ही होती है। ऊपर बताए गए हेयर केयर टिप्स का इस्तेमाल कर आप अपने बालों को आकर्षक रूप दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
