Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कब चाहिये बालों को नया हेयरकट
जब भी आपके बालों में दोमुंहे बाल दिखाई पड़ते होगें तभी शायद आप अपने बालों को कटवाती होगीं। आप ही क्या, बहुत सी महिलाएं ऐसा करती हैं। आज कल लोगों की जिंदगी में इतना काम है कि लोग अपने बालों पर इतना ध्यान ही नहीं देते। बालों को कब कटवाना है, इसका उन्हें पता ही नहीं चल पाता है।
अगर इन दिनों आपके बालों की यानी की हेयरस्टाइल की कोई तरीफ नहीं करता या फिर बाल आपके चेहरे कि शोभा न बढा रहे हों तो, समझ जाइये कि अब आपके बालों को कटवाने का समय आ चुका है। यहां पर कुछ संकेत दिये जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपको पता चलेगा कि अब आपके बालों को कटवाने का समय आ चुका है

कब चाहिये बालों को नया हेयरकट
1. जब बाल चेहरे की शोभा न बढाएं- अच्छा हेयरकट चेहरे के लुक से मिलता हुआ होना चाहिये। अगर आपके बाल देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लग रहे तो, तुरंत ही नया हेयरकट लें।
2. जब इसके बारे में कई बार सोचा हो- अगर आपकी अंतर आत्मा कई बार आपसे बोल चुकी है कि अब आपको नया हेयरकट लेना चाहिये तो, देर न करें।
3. जब कोई तारीफ न करे- अच्छा हेयरकट होने पर लोग तारीफ करना नहीं भूलते। पर अगर आपके बालों की कई दिनों से तारीफ नहीं हुई है तो समझ जाएं कि आपको नए हेयरकट की जरुरत है।
4. जब जिंदगी में नया पड़ाव शुरु करने जा रही हों- जब आप नए कॉलेज में, नए जॉब के लिये या फिर जिंदगी में कुछ भी नया करने जा रही हों तो, खुद को नया लुक दीजिये। इससे आपको नया अनुभव प्राप्त होगा और खुशी भी मिलेगी।
5. जब आप डिप्रेशन में हों- जब भी अवसाद में हो तो एक नया हेयरकट करवाएं और खुद को बार बार शीशे में देख कर खुशी का अनुभव प्राप्त करें।



Click it and Unblock the Notifications
