Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बालों की लम्बाई बढाए ये मसाले
मसाले, खाने का जायका बढ़ाते है और उसमें स्वाद व सुगंध लाते है। हर मसाले का अलग फ्लेवर और खासियत होती है। भारत, मसालों की पैदावार और इस्तेमाल, दोनों में ही अब्वल है और इसी कारण इसे ''मसालों की भूमि'' कहा जाता है। हर भारतीय व्यंजन में अलग तरीके का मसाला पड़ता है।
पर क्या मसाले सिर्फ खाने में ही लज्ज़त लाते है या उनके और भी लाभ होते है। वाकई में मसाले गुणों से भरपूर होते है, ये सौंदर्यता को बढ़ाते है, स्वास्थ्य को सही रखते है, घाव को भरने के काम आते है, यहां तक कि आपके बालों को भी सुंदर और स्वस्थ बनाते है। कुछ मसाले बालों की जड़ों पर अच्छा प्रभाव डालते है और उन्हे मजबूत व चमकदार बनाते है। घरेलू उपचार के तौर पर मसालों का उपयोग बालों को स्वस्थ, रूसी रहित और सिल्की बनाने में किया जाता है।

करी पत्ता :
दक्षिण भारतीय महिलाओं के लम्बे और सुंदर बालों का रहस्य करी पत्ता के गुणों में छुपा है। करी पत्ता भोजन में मुख्य मसाला माना जाता है लेकिन अगर आप इसकी पत्तियों को बालों में लगाएं तो बाल लम्बे होते है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले करी पत्ता की पत्तियों को नारियल तेल में उबालें, तेल को काला हो जाने तक उबालते रहें और बाद में बचे काढ़े को बालों की जड़ों में अच्छे से लगाकर मसाज कर लें। इसे रात भर लगा रहने दें या 2 - 3 घंटे के लिए लगा लें। इससे बालों की लम्बाई अच्छी तरह बढ़ती है।

काला जीरा :
काला जीरा, बालों, त्वचा और स्वास्थ्य तीनों के लिए लाभकारी होता है। इसमें ऐसे गुण होते है जो बालों को मजबूत बनाते है और नए बालों को निकलने में पोषण प्रदान करते है। इससे बालों का झड़ना भी बंद हो जाता है।

हल्दी :
हल्दी एक जादुई मसाला है जो अद्भुत गुणों से भरपूर है। इससे घाव भर जाते है, त्वचा के दाग - धब्बे दूर हो जाते है और बाल भी लम्बे हो जाते है। हल्दी पाउडर को लीजिए, उसे पानी में भिगोकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और बालों की सतह पर लगा लें। 20 से 30 तक लगा रहने दें और उसके बाद धो लें। ज्यादा असर डालने के लिए सप्ताह में कम से कम दो बार लगाएं।

काली मिर्च :
ब्लैक और रेड पिपर, खाने में तीखापन लाते है लेकिन इसमें ऐसे गुण होते है जिनसे बाल लम्बे होते है। काली मिर्च में प्राकृतिक टॉक्सिन होता है जो बालों को मजबूत बनाता है। इसे लगाने से बालों की सतह पर रक्त का संचार भी अच्छी तरह होता है जिससे बालों की वृद्धि होती है।

रोजमेरी :
रोजमेरी मसाला मुख्य रूप से सूप और अन्य सेवारियर्स बनाने के लिए इस्तेमाल में आता है। इसमें कई अच्छे - अच्छे गुण होते है। इसके इस्तेमाल से बालों से रूसी खत्म हो जाती है, बाल झड़ते नहीं है और बालों की ग्रोथ भी अच्छी तरह होती है।

बालों की लम्बाई बढाए ये मसाले
ये सिर्फ कुछ मसालों के नाम है, ऐसे ही कई और मसाले है जो बालों को लाभ पहुंचाते है। इन मसालों का सही मात्रा में सेवन और उपयोग बालों को लम्बा बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
