Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कैसे लगाएं सिर में तेल?
हमें पता है कि सिर में तेल लगाना कोई बड़ी मुश्किल का काम नहीं होता है। पर फिर भी हम में से कई लोग हैं जो या तो सिर में तेल लगाते नहीं हैं और या तो सही ढंग नहीं जानते। सिर में तेल लगाना बहुत जरुरी है क्योंकि इससे हमारे सिर की थकान मिटती है और बालों की ग्रोथ भी होती है। सिर में तेल लगाने का सही ढंग होता है, जिसको आजमाने से बाल मजबूत होते हैं झड़ना बंद हो जाते हैं। तो अगर आप बालों को तेल से होने वाले लाभ दिलाना चाहती हैं तो तेल लगाने का सही तरीका जान लीजिये।

सिर में तेल लगाने का सही तरीका
1. हेयर ऑयल चुनिये- देल लगाने का तरीका अलग अलग होता है। उदाहरण के तौर पर नारियल तेल लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि उसे पहले गरम कर लिया जाए। लेकिन ऑलिव ऑयल और बादाम तेल ठंडे ही लगाए जाते हैं।
2. हॉट ऑअइल थेरेपी- यदि आप नारियल, राई, तिल या कैस्टर तेल का प्रयोग कर रही हैं तो इसे पहले गरम करें। गरम तेल बालों के लिये अच्छा माना जाता है क्योंकि यह बालों के रोमछिद्रों को खोलता है।
3. सिर की त्वचा को भाप दें- अगर सिर कि त्वचा का रोम छिद्र खुला नहीं रहेगा तो तेल फायदा नहीं करेगा। इसलिये तेल लगाने से पहले तौलिये को गरम पानी में डुबाइये और फिर इसे निचोड़ कर सिर को पूरी तरह से ढंक लीजिये। आप चाहे तो बालों को 10 मिनट के लिये स्टीम भी कर सकती हैं।
4. सिर की मालिश करें- बालों में तेल लगा लेने भर से ही सब कुछ नहीं होता। बल्कि सिर पर अच्छी तरह से तेल की मालिश करनी चाहिये। मसाज से पैदा होने वाली गरमाहट सिर के रोम छिद्र खोलेगी।
5. थोड़ा समय दीजिये- तेल को थोड़ा समय लगता है सिर में समाने के लिये। तो ऐसे में आप तुरंत बालों में तेल लगा कर नहाने नहीं जा सकती। आपको बाल धोने से पहले कम से कम 1 घंटा इंतजार करना ही पडे़गा।



Click it and Unblock the Notifications
