Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
महिलाओं में घने बालों की समस्या
कई महिलाओं को मोटे और घने बाल अच्छे लगते है लेकिन मोटे बालों के साथ दिन में कई दिक्कतें होती है। इन्हे सुलझाने में काफी टाइम लग जाता है और इन्हे बांधने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बैंड भी जल्दी टूट जाती है। बाल मोटे और घने होने पर ऐसी ही कई अन्य समस्याएं होती है जैसे - बाल ज्यादा भारी होने से सिर में दर्द होने लगता है। कभी भी बाल टूटकर आपके मुंह में आ जाता है। अगर आप नहाते समय बालों का जूड़ा लगा लें तो बाल देर तक गीले ही रहते है। इनसे पसीना बहुत ज्यादा आता है। बाल, लम्बे और घने होने पर आप अगर उन्हे कटवाने जाएं तो पार्लर में भी हेयरड्रेसर बोलते है कि आपके बाल कितने ज्यादा है।
अगर आप ऐसी ही समस्या से जूझ रही है तो आपको अपने बालों के बारे में कुछ सोचना चाहिए। बालों को ऐसे ट्रीट करें कि वह दिक्कत न बनें और सुंदर व अच्छे लगे। आप इनमें से कुछ टिप्स पर गौर फरमा सकती है, शायद ये सभी आपके काम आ जाएं : -

1) स्टाईलिश लेयर
आप अपने बालों को स्टाईलिश लेयर में कट करवा लें। घने बालों में लेयर कट अच्छा आता है और आपको भारीपन से भी निजात मिल जाएगा।
2) शैम्पू को देखकर खरीदें
हर बालों के हिसाब से मार्केट में अलग - अलग शैम्पू आते है। आप बालों को घना करने वाला शैम्पू न लें बल्कि घने बालों के लिए बनाया हुआ शैम्पू लें। ये शैम्पू आपके बालों को चमकदार और सिल्की बना देगा, जिससे ये कम उलझेगें।
3) बालों को लम्बा कर लें
अगर आपके बाल ज्यादा मोटे और घने है तो उन्हे लम्बा कर लें, इससे उन्हे सुलझाने में आराम होगी, क्योंकि बाल लम्बाई में होने पर आसानी से सुलझ जाएंगे। लम्बे बाल होने पर आप चोटी बना सकती है जिससे ये चेहरे पर नहीं आएंगे।
4) कर्ल करवा लें
अगर आप अपने बालों के साथ कुछ जोखिम उठा सकती है तो उन्हे कर्ल करवा लें। हालांकि कर्ली बाल भी दिक्कत देते है, लेकिन इनसे लुक अच्छा आएगा।
5) चोटी बनाएं
बालों को चोटी बनाकर रखना सबसे अच्छा तरीका है। इससे बाल टूटकर हर जगह नहीं गिरेगें। आप चाहें तो जैल आदि का इस्तेमाल भी कर सकती है। इस तरह आप अपने घने और मोटे बालों की समस्याओं को दूर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
