Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
न करें बाल धोने के बाद ऐसी गल्तियां
मुलायम और रेशमी बालों की सराहना सभी करते हैं- लेकिन इस तरह के लहराते हुए बाल रखने के लिए प्रयास करने पड़ते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि आपके बाल वैसे क्यों नहीं है जैसे कि आप चाहते हैं, तो इसका मतलब है कि आप अपने बालों को सुधारने के लिए उनके साथ कुछ न कुछ जरुर गलत कर रहे हैं।
यदि बालों को धोने के बाद उसकी केयर नहीं की गई तो, बालों का गिरना, उलझना, टूटना, दोमुँहा होना- आम बातें हो जाएंगी। अपने बालों को खराब होने से बचाएं और समस्याग्रस्त तथा चिपचिपे बालों को विदा करें। इसके लिये आपको कुछ टिप्स आजमाने होगें।

1. कठोर ब्रश से बचेंः
कठोर ब्रश से आपके बाल टूट व बिखर सकते हैं। अपने बालों को नुकसान न पहुँचाएं और कठोर ब्रश को विशेषकर गीले बालों में करने से बचें।

2. ब्लो ड्राई न करेंः
दरअसल ब्लो ड्राई गर्म हवा तंत्र से चलाया जाता है जो सीधे आपके बालों की बाहरी परत को प्रभावित करता है। यह तकनीक आपके बालों को नुकसान पहुँचाती है और सूखेपन व रूसी का कारण बनती है।

3. सही ब्रश का उपयोग करेंः
अपने बालों के लिए सही ब्रश का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण है। नायलान या प्लास्टिक के ब्रश का इस्तेमाल करें।

4. तुरंत बाहर न जाएंः
जिनके बाल घुंघराले हैं, वे बाल धोने के तुरंत बाद धूप में जाने से बचें।

5. सुलझाने के लिए उंगलियों का प्रयोग करेंः
गीले बाल उलझे हुए होते हैं और सूखे बालों की तुलना में तीन गुणा कमज़ोर होते हैं- उन्हें सुलझाने के लिए अपनी उंगलियों का प्रयोग करें। ऐसा करने से स्वाभाविक रूप से आपके सिर की मालिश होती है और इससे बालों के गिरने की संभावना भी कम होती है।

6. तेल का उपयोग न करेंः
तेल लगाना बहुत हानिकारक हो सकता है- इसका दोष प्रदूषण या लाइफस्टाइल को दें। तैलीय बाल धूल को आकर्षित करते हैं जो बालों में समस्या का कारण बनती है। अगर आप चाहे तो रातभर तेल लगाएं और सुबह शैंपू कर लें। इससे आपके बाल स्वस्थ और चमकदार रहेंगे।

7. तंग रबर बैंड न लगाएं :
गीले बाल कमज़ोर होते हैं; इसलिए अपने बालों को कसकर न बांधें। इससें जड़ें कमज़ोर हो सकती हैं और बालों का गिरना बढ़ सकता है।

8. चोटी न बनाएंः
बांधने की ही तरह, गीले बालों की चोटी बनाना भी मना है। इससे बाल जल्दी और स्वाभाविक रूप से नहीं सूखेंगे।

9. कंघी न करेंः
गीले बालों पर कंघी करने से पहले दो बार सोचें। एक महीन दांतों वाली कंघी से आपके बाल टूट सकते हैं। चोड़े दांतों वाली कंघी का उपयोग करें।

10. मालिश से बचेंः
शैपू करने के बाद बालों की मालिश करना बहुत हानिकारक होता है क्योंकि गीले बाल कमज़ोर होते हैं। साफ और स्वस्थ बालों के लिए बालों के सूखने का इंतज़ार करें।



Click it and Unblock the Notifications
