Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
कर्ली हेयर को ऐसे रखें साफ्ट और शाइनी
कर्ली बालों का फैशन कभी पुराना नहीं होता। अगर आपके बाल कम हैं तो आप उन्हें कर्ल करवा कर घने दिखा सकती हैं। कई लोगों के बहुत कर्ली बाल होते हैं जिन्हें वे संभाल नहीं पाती और उल्टा ऐसे बालों के लिये वह भगवान को दोषी ठहराती हैं। पर अगर आप अपने कर्ली बालों पर ध्यान देगीं ता वे मुलायम और चमकदार बन जाएगें।
कर्ली बालों को अगर साफ्ट रखना है तो उन्हें केमिकल वाले रंगों से दूर रखें और उन पर ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करें। कर्ली बाल वाली लड़कियां जल्द ही लोगों की नजरों में आ जाती हैं इसलिये उन्हें अपने बालों पर खास ध्यान देना चाहिये और उनकी देखभाल करनी चाहिये। आइये जानते हैं कि कर्ली बालों को साफ्ट और शाइनी रखने के लिये उन्हें क्या उपाय करने चाहिये।

बालों को ज्यादा न धोएं
बालों मे प्राकृतिक नमी को बरकरार रखने के लिये उन्हें ज्यादा ना धोएं वरना वे रूखे हो जाएगें।

बालों को नमी दें
बालों में तेल लगाइये पर ज्यादा तेल लगाने की जरुरत नहीं है। बालों को रूखा न होने दें।

गीले बालों में स्टाइल
नहाने के बाद बालों से अत्यधिक पानी को निचोड़ कर निकाल दें। फिर बालों में अपनी इच्छा से स्टाइल बनाएं और फिर बालों का सूखने का इंतजार करें। इससे बालों में अच्छे से नमी समा जाएगी और वे लंबे समय तक कोमल रहेगें।

अच्छे प्रोडक्ट्स चुनें
ऐसे शैंपू और कंडीशनर का चुनाव करें जो आपके बालों के टेक्सचर को सूट करे। ऐसे केमिकल वाले प्रोडक्ट से बचें हो बालों की समस्याओं को बढा सकते हैं।

करें सिरके का प्रयोग
एक कप में गरम पानी लें और उसमें 1 चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर मिलाइये। नहाते वक्त शैंपू के बाद बालों पर इसे डाल कर बिना धोए इस पर कंडीशनर लगाएं।

बालों को कैसे सुखाएं
बालों को प्राकृतिक रूप से ही सूखने दें क्योंकि हेयर ड्रायर से सुखाए हुए बालों से सिर की त्वचा कठोर हो जाती है और बाल जल जाते हैं।

बालों की ट्रिमिंग
कर्ली हेअर जल्द ही रूखे दिखते हैं इसलिए इन्हें नियमित रूप से ट्रिम कराते रहें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो बालों के अगले सिरे कमजोर हो सकते हैं। इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
