Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बाल झड़ने के 10 प्रमुख कारण

एक अध्ययन के दौरान यह बात सामने आई है कि पुरुषों में गंजेपन का कारण अक्सर जेनेटिक होता है यानी कि आनुवांशिक तौर पर भी आपको यह परेशानी विरासत में मिल सकती है, जबकि स्त्रियों में बाल झड़ने के पीछे मुख्य कारण तनाव या मानसिक परेशानी होती है। अध्ययन के अनुसार वे स्त्रियां जिनका वैवाहिक जीवन तनावभरा होता है, जो असमय अपने पति या किसी अपने को खो देती हैं या फिर जो तलाक जैसी स्थिति से गुजर रही होती हैं, उनके सर के बीच वाले हिस्से यानी मांग या पार्टिंग से बालों का झड़ना आम बात होती है। वे स्त्रियां अन्य स्त्रियों की तुलना में ज्यादा आसानी से मिडलाइन हेयर लॉस का शिकार बन जाती हैं।
क्या आपके बाल भारी मात्रा में झड़ते हैं? ऐसे में हो सकता है कि आप गंजेपन की ओर अग्रसर हो रहे हों। अगर आप यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि आपके बाल क्यों झड़ रहे हैं, तो आईए हम आपको बताते हैं बाल झड़ने और गंजेपन की 10 बड़ी वजह-

तनाव
आज की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हमारे शरीर से बड़ी मात्रा में ऊर्जा बाहर निकलती है, जिससे तनाव का स्तर बढ़ता है। ज्यादातर लोगों में यह देखा गया है कि भारी तनाव के कारण उनके बाल झड़ते हैं। इस मतलब यह नहीं कि तनाव ही गंजेपन की एकमात्र वजह है।

परिवार का इतिहास
जहां तक पारिवारिक इतिहास का संबंध है, तो इसमें आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। आप सिर्फ उचित आहार और बेहतर लाइफस्टाइल के जरिए बाल झड़ने की संभावना को कम कर सकते हैं। साथ ही आप उन चीजों से खुद से बचा सकते हैं, जो बाल झड़ने में सहायक होता है।

हेयर स्टाइल टूल
नहाने के बाद लोग अक्सर अपने बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर की मदद लेते हैं। यह एक आसान तरीका हो सकता है, पर कई अध्ययन से पता चला है कि प्रतिदिन इस तरह से बाल सुखाना बाल झड़ने में काफी सहायक होता है। वहीं लगातार अपने बालों को सीधा या घुंघरेला बनाने के लिए किए जाने वाले ट्रीटमेंट से भी बाल झड़ते हैं।

हार्मोन परिवर्तन
गर्भावस्था और प्रसव के दौरान शरीर में हार्मोन के स्तर में होने वाले उतार-चढ़ाव से भी भारी मात्रा में बाल झड़ते हैं। थाइरॉइड इंबैलेंस, मासिक धर्म का बंद हो जाना और अन्य हार्मोन से संबंधित अवस्था में भी बाल तेजी से झड़ते हैं।

रसायनिक उत्पाद का नियमित प्रयोग
वर्तमान में शैंपू, कंडीश्नर और यहां तक कि हेयर ऑयल भी रसायनयुक्त होते हैं, जो कि बालों को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। आज के अधिकतर कास्मेटिक उत्पाद में हानिकारक रसायन रहते हैं, जो बालों को कमजोर करने के साथ-साथ बालों से संबंधित अन्य समस्याओं को भी जन्म देते हैं।

जंक फूड
जंक फूड पर ज्यादा निर्भर रहने से पोषण संबंधी कमी होती है, जो कि गंजेपन का कारण हो सकता है। वहीं खानपान में ठीक तरह से ध्यान न देने से भी बाल बड़ी मात्रा में झड़ते हैं।

अप्रिय मौसम
आपके ऑफिस या घर में लगा एयर कंडीश्नर आपके लिए आरामदायक और सुखद हो सकता है, पर आपके बालों के साथ ऐसा नहीं है। चूंकि बाल काफी नाजुक होते हैं, इसलिए वातावरण में बदलाव का असर इसपर सबसे ज्यादा पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि बालों का अच्छे से ख्याल रखा जाए।

लिंग
बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या महिला और पुरुष दोनों में होती है। हालांकि महिलाओं के बाल पूरे सर से एकसमान रूप से झड़ते हैं, जबकि पुरुषों के बाल एक विश्ष्टि पैटर्न से झड़ते हैं। पुरुषों में होने वाला ऑटो-इम्यून अवस्था गंजेपन का कारण होता है।

सोने की समस्या
न सोने का असर आंखों के साथ-साथ सिर पर भी दिखता है। इंसोमिया, नार्कोलेप्सी और अन्य सोने संबंधी विकार बालों की सेहत पर बुरा असर डालते हैं। कई बार तो यह गंजेपन का कारण भी बन जाता है।

चिकित्सा व उपचार
आज की जीवनशैली तेजी से बदल रही है। इस कारण मानसिक कष्ट भी बढ़ रहा है। जब इसके लिए हम उपचार कराते हैं और दवाई का प्रयोग करते हैं तो यह बाल की सेहत को और खराब कर देता है। कुछ ड्रग्स का अति प्रयोग और भारी खुराक का सीधा संबंध बाल झड़ने और गंजेपन से होता है।



Click it and Unblock the Notifications
