Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
नारियल के दूध से बचाइये अपने गिरते बालों को
नारियल यानी गरी सेहत के लिये बहुत अच्छा होता है। क्या आप जानते हैं कि नारियल के दूध में कई सारे पोषक तत्व, फैट और मिनरल पाए जाते हैं। नारियल का दूध इतना अच्छा होता है कि बाजार में मिलने वाले शैंपू और त्वचा पर लगाने वाली क्रीम भी फेल हो जाएं। यदि आपके बाल लगातार झड़ रहें हैं तो उसको रोकने के लिये आप नारियल के दूध का प्रयोग कर सकती हैं। आइये जानते हैं कि नारियल दूध का हेयर पैक कैसे बनाया जाता है।
नारियल हेयर पैक -

1. नारियल दूध- सूखा नारियल ले कर पानी की सहायता से उसे घिस लीजिये, फिर उसमें से अच्छी तरह से पानी और दूध छानिये और बोतल में भर लीजिये। जब भी बाल धोने जाएं तब इस नारियल के दूध का प्रयोग करें। इसे सिर पर 30-45 मिनट के लिये सिर पर लगा रहने दें और बाद में शैंपू कर के बाद धो लें। इसके बाद बाल धोने के बाद भी इसे जरा से ले कर बालों पर लगा लें, यह एक कंडीशनर की तरह से काम करेगा।
2. नारियल दूध और शहद- हल्की आंच पर नारियल के टुकडे़ को पानी के साथ 10 मिनट के लिये उबालिये। इसे छान कर ठंडा कर लीजिये, फिर पानी में शहद की कुछ बूंद मिलाइये। इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाइये और 35 मिनट के लिये छोड़ दीजिये। इसको लगाने से बाल नहीं झडे़गें और उन्हें पोषण भी मिलेगा।
3. नारिल दूध, दही और नींबू रस- नारिल का ताजा दूध तैयार कीजिये, फिर इसमें दही और नींबू की कुछ बूंदे मिलाइये। नींबू के रस से बाल झड़ने बंद होगे तथा इंफेक्शन बढ़ाने वाले बैक्टीरिया का भी नाश होगा। इस हेयर पैक को हफ्ते में दो बार जरुर लगाएं।
4. नारियल दूध और आमला तेल- गरम आमला तेल के साथ नारियल का दूध मिलाइये और इसे अपनी बालों की जड़ों में लगाइये। इसे 25 मिनट के लिये छोड़ दीजिये और बाद में ठंडे पानी से धो लीजिये। इससे बालों का झड़ना बिल्कुल बंद हो जाएगा।
5. नारियल दूध और मेथी- मेथी पाउडर को ताजे गरी के दूध में मिलाइये। इस हेयर पैक को 5 मिनट तक के लिये बालों में लगाइये और 20 मिनट के बाद सिर शैंपू से धो लीजिये। इससे बाल घने और कोमल हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
