Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
बालों का झड़ना रोके यूकेलिप्टस ऑयल
यूकेलिप्टस जिसको हम नीलगिरी के नाम से भी जानते हैं, काफी मज़बूत पेड़ होता है जिसका तेल बहुत सुगंधित होता है। यूकेलिप्टस तेल के कई स्वास्थ्य लाभ और कई सौंदर्य लाभ हैं जैसे कि बाल झड़ने और बालों की ग्रोथ के लिये इस्तमाल किया जाता है। कई लोग यूकेलिप्टस का तेल अपने बालों को बढाने और मोटा बनाने के लिये इस्तमाल करते हैं।
इससे रूसी की समस्या भी दूर होती है। कई हेयर पैक्स में यूकेलिप्टस का तेल भी मिलाया जाता है। यदि आपके भी बाल बहुत झड़ रहे हैं या वे पतले हो चुके हैं तो देर ना करें और अभी से ही येकेलिप्टस यानी की निलगिरी का तेल लगाना शुरु कर दें। इससे आपको जरुर फायदा होगा।

यूकेलिप्टस तेल का प्रयोग करें ऐसे-
1. यूकेलिप्टस ऑयल मसाज- बालों की ग्रोथ को बढाने और सिर को साफ रखने के लिये गरम यूकेलिप्टस के तेल से रात को सिर की मसाज करें और दूसरे दिन शैंपू से बालो को धो लें। इससे बाल मुलायम भी बनेगे।
2. यूकेलिप्टस ऑयल और नींबू- यूकेलिप्टस तेल को गरम कर के उसमें नींबू का रस मिलाएं और उससे सिर की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढता है, बाल उगते हैं और खोपड़ी भी साफ होती है। 10-15 मिनट मसाज करें।
3. यूकेलिप्टस ऑयल और बादाम तेल- यदि बाल बहुत झड़ रहे हैं तो बादाम के तेल को यूकेलिप्टस तेल में मिला लें और उसे गरम करें। इस तेल को लगाने से बाल मजबूत होंगे और वे कोमल भी होंगे।
4. यूकेलिप्टस ऑयल और मेंहदी तेल- आप मेंहदी, कैस्टर ऑयल और यूकेलिप्टस ऑयल को साथ में मिला कर गरम कर के बालों में लगा सकती हैं। अपने बालों को गरम तौलिये से लपेट लें और 30 मिनट तक ढंकने के बाद बालों को शैंपू कर लें।
5. यूकेलिप्टस ऑयल और गुडहल फूल- गुडहल के फूलों को पानी में उबाल लें, छान कर पेस्ट बनाएं। पेस्ट में कुछ बूंद यूकेलिप्टस तेल की मिलाएं और बालों में लगाएं। इसे 30 मिनट छोड़ कर उबले हुए गुडहल के पानी से और शैंपू से बाल धोएं। गुडहल बालों के लिये बहतु ही अच्छा होता है और इससे बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
