Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ट्राई कीजिये ये स्टाइलिश चोटियां
खुद को स्टालिश दिखाना है तो भला आप बालों की स्टाइल के बारे में कैसे भूल सकती हैं। आजकल कॉलेज गोइंग गर्ल्स तरह-तरह कि हेयर स्टाइल बनाए नजर आ जाएंगी, जो कि देखने में भी अच्छी लगती है और ट्रेंड में भी है। बालों में अलग अलग तरह की चोटी बनाने का बहुत चलन चल पड़ा है। एक चोटी को आप कई अलग हजार डिजाइन से बना सकती हैं।
बालों में नए अंदाज से चोटी बनाने के लिये आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि आपके बालों की लंबाई अच्छी हो और वह अच्छे खासे मोटे भी हों। चोटी को आप सिंपल भी बना सकती हैं और उसे स्टाइलिश भी बना सकती हैं। यदि आप कुछ नया करना चाह रही हैं तो हम आपको बताएंगे कुछ स्टाइलिश और बेहतरीन चोटियां बनाने की विधि-

फिशटेल
इसे बनाने के लिये आपको बाल के दो भाग करने होंगे। यह हेयरस्टाइल दोनों तरक के कपड़ों वेसटर्न और ट्रेडिशनल ड्रेस पर अच्छी लगेगी।

फ्रिन्ज ब्रेड
अगर आप नहीं चाहती हैं कि आपके बाल आपकी आंखों को ढंके तो यह बेस्ट हेयरस्टाइल है। फ्रिन्ज ब्रेड देखने में सिर पर लगे एक हेयर बैंड की तरह लगती है।

जैसमीन
हम सब ने बचपन में अलादीन का कार्टून देखा है, जिसमें जैसमीन के बाल कुछ इसी तरह के थे। यह एक फ्रेन्च चोटी की तरह दिखती है। इस हेयरस्टाइल को पाने के लिये आपके बाल बहुत लंबे होने चाहिये।

मिल्कमेड
इसे डाउनवर्ड मिल्क्मेड चोटी बोलते हैं। इसमें बालों को तीन-चार भागो में बांट दिया जाता है।

फुल क्राउन
यह हेयरस्टाइल एक कान से शुरु होते हुए सिर के दूसरे कोने तक जाता है। यह एक कूल लुक वाला हेयर स्टाइल है।

क्लासिक फ्रेंच हेयर ब्रेड
यह फ्रेंच चोटी बहुत ही सुंदर और क्लासी लगती है। इसको देखने में लगता है कि इसे बनाना बहुत मुश्किल होगा पर ऐसा है नहीं।

टाई बैक चोटी
यह कई सारे बालों को ले कर बनाई जाती है खास तौर पर कान के आस पास के बालों को ले कर। खूब सारी चोटियां बनाइये और उन्हें एक साथ सिर के पीछे या बगल में लक कर पिन अप कर दीजिये।

टू साइड ब्रेड्स
यह बहुत ही स्टाइलिश और आसानी से बनने वाली चोटियों में से एक है। करना केवल इतना है कि एक सारे बालों को एक ओर कर दें और उसकी साइड पोनी बना कर चोटी बना लें।



Click it and Unblock the Notifications
