Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिरका भगाए रूसी
सिरके का प्रयोग शरीर के स्वास्थ्य के लिये कई रूपों में किया जाता है। इतना ही नहीं सिरका कई प्रकार का होता है। क्या आप जानते हैं आयुर्वेद में सिरके का प्रयोग औषधि के रूप में किया जाता है। सिरके के प्रयोग से बालों में जान आ जाती है तथा रूसी और जूं की भी समस्या दूर हो जाती है। बालों की कंडीशनिंग के लिए भी सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर बालों में फुंसी, फंगस और इसी तरह की अन्य समस्याएं हैं तो उनको दूर करने और बैक्टीरिया इत्यादि को नष्ट करने में भी सिरके का प्रयोग किया जाता है। आइये जानते हैं कि रुसी भगाने के लिये सिरके का प्रयोग कैसे किया जाता है।
सिरके से बालों को सीधा भी किया जा सकता है। यदि रूखे और घुंघराले बालों को सीधा करना है तो सिरके का प्रयोग करना चाहिए। ऐसे में आपको चाहिए कि आप सेब के सिरके से बालों को धोएं और इससे जल्द ही आप बाल सीधे कर पाएंगे।

कैसे करें सिरके का प्रयोग
1. डैंड्रफ बालों के लिए एक बड़ी समस्या होती है, ऐसे में यदि आप डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहे तो भी सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको अच्छी तरह से बालों की जड़ों पर सिरके से तकरीबन आधे घंटे तक मालिश करनी चाहिए और उसके बाद बाल धो लेने चाहिए। ऐसा आप सप्ताह में 2- 3 बार करिए आप पाएंगे कि आपके बालों से डैंड्रफ एकदम गायब हो गई है। इससे डैंड्रफ के कारण हो रही खुजली भी जाती रहेगी।
2. यदि स्कॉल्प की त्वचा रुखी है और आपको डैंड्रफ भी हो गई र्है तो आप बालों को धोने के बाद सिरके और थोडा सा बादाम का तेल मिलाकर स्कॉल्प पर अच्छी तरह से लगाएं । इससे स्कॉल्प में नमी भी आएगी और दोबारा कभी डैंड्रफ की समस्या भी नहीं होगी।
3. बालों में शैंपू करने के बाद लगभग एक लीटर पानी में करीब 75 मिलीलीटर सिरके का घोल तैयार करना चाहिए और उसे बतौर कंडीशनर इस्तेमाल करना चाहिए।
4. यदि आपके बाल ऑयली हैं तो सिरके में नींबू का रस मिला कर बालों में लगाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
