Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बालों को कैसे रखें ठंडा
गर्मी के दिनों में होने वाली न केवल आपकी त्वचा पर ही असर दिखाती है बल्कि आपके बालों की भी रंगत बदल देती है। खोपड़ी पर अत्यधिक पसीना और शारीरिक गर्मी बालों का झड़ना बढ़ा देती है। जलादेनी वाली सूरज की गर्मी बालों को सुखा कर सिर की त्वचा को जला देती है। इसलिये यह बहुत जरुरी है कि आप सीख लें कि बालों को ठंडा कैसे रखा जाए। अगर सिर ठंडा रहेगा तभी दिमाग भी ठंडा बना रहेगा। इसके लिये आपको कुछ उपाय आजमाने हैं जिससे आपके बालों में ठंडक बनी रहे और आप हमेशा खुश और तरोताजा रहें। तो आइये जानते हैं कि बालेां को कैसे रखें ठंडा-ठंडा कूल-कूल।
बालों को कैसे रखें ठंडा

1. रोजाना सिर से नहाएं- गर्मियों में आपको रोजाना सिर से नहाना चाहिये। जब आप सिर से नहाते हैं तब आपके सिर से गर्मी बाहर निकलती है और आपका सिर स्वस्थ्य रहता है।
2. स्कार्फ बांधे- अपने बालों की तेज सूरज की रौशनी से बचाने के लिये उस पर कपड़ा बाधें। या फिर आप हैट या टोपी भी पहन सकती हैं।
3. ठंडे तेल से सिर की मालिश- तेल जैसे, अश्वगंधा, आमला और ब्राह्मी आदि तेल नेचर में बहुत ठंडे होते हैं। इनमें बालों को ठंडक पहुंचाने की ताकत होती है। इसलिये रात को या फिर सुबह तेल लगा कर मालिश करें।
4. मिंट शैंपू प्रयोग करें- एक ऐसा शैंपू प्रयोग करें जिसमें प्राकृतिक ठंडक मिली हो। उदाहराण के तौर पर उसमें मिंट मिला हो जो शरीर की गर्मी को खीचे। आप एलोवेरा या खीरे वाला शैंपू भी प्रयोग कर सकती हैं।
5. न प्रयोग करें ब्लो ड्रायर- बाल झड़ने की सबसे ज्यादा समस्या ब्लो ड्रायर का प्रयोग होती है। इससे निकली गर्मी आपकी खोपड़ी को गर्म कर देगी। गर्मियों के दिनों में आपको ब्लो ड्रायर की जरुरत नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
