Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
रूखे, सूखे और कडे़ बालों को कैसे बनाएं कोमल
रूखे बाल देखने में बहुती ही खराब लगते हैं। आजकल की भाग-दौड़ और दुनियां भर का प्रदूषण हमारे बालों पर बहुत बुरा असर डाल रहें हैं। इसकी वजह से बालों का बेजान होना और कड़ा हो जाना हर किसी के लिये आम सी बात हो चुकी है। कई महिलाएं अपने बालों को ठीक रखने के लिये बाजार से बिकने वाले कंडीशनर खरीदती हैं मगर जब घर पर ही इस समस्या से निपटने के लिये समाधान है तो भला बाजारू चीजों की क्या आवश्यकता है।
रूखे बालों को नमी देने की बहुत आवश्यकता होती है। बाल तभी रूखे होते हैं जब उनमें नमी की कमी हो या फिर ज्यादा शैंपू का प्रयोग किया जाए। तो चलिये जानते हैं कि रूखें और कडे़ बालों को कोमल बनाने के लिये आप किन-किन सामग्रियों का प्रयोग कर सकती हैं।

केला
केले को मसल लें और उसमें बादाम का तेल मिला कर पेस्ट बनाएं। फिर इसे सिर में 25 मिनट तक लगाए रखें और बाद में उसे धो लें। इससे बाल एकदम स्मूथ बन जाएंगे।

दही
दही से कई सारी बालों की समस्याएं सुलझा जाएंगी। दही को सिर में लगाने से बाल कोमल बनते हैं।

एवाकाडो
रूखे बालों से मुक्ती पाने के लिये उन्हें नमी देना जरुरी है। एवाकोडो को मसल लें और दही के साथ मिला कर बालों में लगाएं। ऐसा हफ्ते में 2 बार करें।

मायोनीज
यह प्राकृतिक कंडीशनर है जो लंबे समय तक बालों को सुलझाए रखता है। इसे बालों की जड़ों से ले कर बालों की टिप तक लगाएं। 45 मिनट के बाद बाल अच्छी प्रकार से धोएं।

नींबू रस
यह ना केवल खोपड़ी को साफ करता है बल्कि बालों को पोषण भी देता है। हेयर पैक में नींबू का रस मिलाइये और सिर में लगाइये।

बीयर
शैंपू करने के बाद अपने बालों को बीयर की कुछ बूंदों से धो लीजिये। बाल बिल्कुल मुलायम बन जाएंगे।

सिरका
अपने बालों को सिरके और पानी से धोएं। इस घोल से सिर धोने से बा कोमल बनेगें और आप उन्हें मैनेज कर सकेंगी।

शहद
शहद को हेयर पैक में डाल कर प्रयोग करें। इससे दोमुंहे बालों की समस्या भी ठीक हो जाएगी और बाल कोमल बनेंगे।

अंडा
सिल्की और कोमल बाल पाने के लिये अंडे को सिर में लगाएं।

तेल से मसाज
गरम तेल से बालों को मजाज देने से खराब बाल भी कोमल बन जाते हैं। इसके लिये बादाम या नारियल तेल का इस्तमाल करे।



Click it and Unblock the Notifications
