Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
बालों की हर समस्या का समाधान: तिल का तेल
तिल का तेल बालों से ले कर शरीर के हर अंग के लिये फायदेमंद है। इस तेल में बहुत सारा प्रोटीन होता है जो कि हमारे शरीर को प्रोषण से भर देता है। तिल का तेल तिल के बीज से निकाला जाता है। यह तेल खाना पकाने, पूजा के कार्य और बालों में लगाने के लिये किया जाता है। प्राचीन भारतीय चिकित्सा प्रणालियों का मानना है कि तिल का तेल तनाव से संबंधित लक्षणों को शांत करता है।
गुणकारी है तिल का तेल
तिल का तेल चाहे काले तिल के बीज से निकाला गया हो या फिर सफेद तिल के बीज से, यह दोनों ही फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको तिल के तेल के बालों में लगाने के 10 फायदे बताएंगे। अगर बालों में चमक नहीं रहती या फिर बालों ने बढ़ना छोड़ दिया है तो काले तिल का तेल रात में लगाना ना भूलें।

बालों को खूबसूरत बनाएं
यह बालों में चमक भरता है, यह बिल्कुल चिपचिपा नहीं होता। इसकी थोड़ी सी मात्रा आपके रूखे बालों को मजबूत बना कर उनमें शाइन भर देगी।

बाल बढाए
बालों और सिर की तिल के तेल से मसाज करने से हेयर सेल एक्टिव हो जाते हैं जिससे नए बाल उग आते हैं। हफ्ते में एक दिन तिल के तेल से मसाज करें।

जादुई असर दिखाए
बाल खराब होने का एक कारण होता है तनाव लेना। तिल के तेल से मसाज करने पर आपको ठंडक का असर होगा जिससे आप सारी थकान भूल जाएंगे और आपका मूड खुश हो जाएगा।

सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाए
काले तिल का तेल सिर पर लगाने से त्वचा में नई जान आ जाती है। इससे सिर के अदंर सर्कुलेशन होता है, बाल फिर से उगने लगते हैं और दो मुंहे बाल भी ठीक हो जाते हैं।

हेयर डैमेज से बचाए
तिल का तेल हेयर डैमेज से बचाता है। यह तेल रूखे, सूखे और उलझे बालों को कोमल बनाता है। यह बालों के टेक्सचर को सही करता है और अदंर से उन्हें मजबूत बनाता है।

प्रदूषण से बचाए
प्रदूषण और तेज सूरज की रौशनी से यह तेल आपके बालों की सुरक्षा करेगा।

रूसी से छुटकारा
अगर सिर मे रूसी का प्रकोप है तो आपके बाल कभी अच्छे रूप से नहीं बढ सकते। सिर धोने से पहले हमेशा बालों में तिल का तेल लगाना चाहिये। यह रूसी का खात्मा कर सकता है।

प्राकृतिक नमी
तिल का तेल बालों में प्राकृतिक रूप से नमी भरता है। इसके प्रयोग से बाल मुलायम होते हैं। हफ्ते में एक दिन तेल लगाएं।

बालों को असमय सफेद होने से बचाए
यह तेल बालों को असमय सफेद होने से बचाता है और उन्हें खूब सारा पोषण देता।

सस्ता और फायदेमंद
बालों को बढाने और उनकी अच्छे से देखभाल करने के लिये यह तेल बहुत ही सस्ता और आराम से बाजार में उपलब्ध है।



Click it and Unblock the Notifications
