Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
बालों को सिल्की बनाने के लिये आसान तरीके
अगर बाल स्वस्थ रहते हैं तो बालों में शाइन रहती है और वह देखने में भी बहुत खूबसूरत लगते हैं। लेकिन हम में से कई लोगों को यह कुदरत का तोहफा नहीं प्राप्त हो पाता। खाने में सही पोषण न मिलने की वजह से बाल रूखे और मुर्झाए हुए से दिखाई देते हैं। रूसी के 5 मुख्य लक्षण
अगर आपके बालों की भी यही कंडीशन है तो आप चिंता ना करें। बल्कि आपको अपने खान-पान को सुधारने के आलावा भी सिर में हेयर पैक लगाने की आवश्यकता है। अपने बालों में हफ्ते में दो बार तेल जरुर लगा कर मालिश करें। अगर बाल साफ रहेंगे तो भी उनमें काफी शान आ जाएगी। आइये जानते हैं बालों में शाइन भरने के जानदार टिप्स।

अंडे
यह सिर को ना खूब सारा प्रोटीन देता है बल्कि जब इसमें शहद, नींबू या दूध मिला कर सिर पर लगाया जाए तो बाल एक दम कोमल बन जाते हैं। इसे आधे घंटे के लिये छोड़ दें।

शहद
शहद को अंडे या फिर दूध में मिक्स कर के सिर पर लगाएं। पर इस पेस्ट को ज्यादा देर के लिये सिर पर न छोड़े क्योंकि शहद आपके बालों का रंग हल्का कर सकता है।

दूध
इसमें बहुत सारा प्रोटीन होता है, जो कि बालों के लिये बहुत अच्छा होता है। इसे सिर पर हेयर पैक में डाल कर लगाएं। इसेस बाल मजबूत और कोमल बनते हैं।

तेल
बालों की देखभाल बिना तेल लगाए हो ही नहीं सकती। अगर आप बिना तेल लगाए बालों को धोएंगी तो बाल बहुत रूखे बन जाएंगे।

केला
जितने लंबे आपके बाल हों, उस हिसाब से केला ले कर उसे मैश कर लें। फिर उसे बालों में ऊपर से नीचे की ओर लगाएं और कुछ देर के बाद उसे धो लें।

दही
इसमें बहुत सारा प्रोटीन होता है। यह बालों में नमी पहुंचाता है। इसमें बेसन मिक्स कर के लगाएं या फिर अंडे या मेथी पावडर डाल कर लगाएं।

बीयर
बालों को शैंपू से धोने के बाद उसमें बीयर लगा लें। इससे बालों में चमक आएगी और वह बाउंस भी करेंगे।

एप्पल साइडर वेनिगर
सिर को शैंपू से धोने के बाद उसमें एप्पल साइडर वेनिगर लगाएं। उसके बाद इसे साफ पानी से धो लें। इससे बालों में नमी आ जाएगी और वह कोमल बन जाएंगे।

नींबू
जब इसे हेयर पैक के साथ मिक्स कर के लगाया जाएगा तो बाल स्मूथ बन जाएंगे। आप इसे अंडे , तेल , दूध या शहद के साथ मिक्स कर के लगाएं।

बेसन
इसमें बहुत सारा प्रोटीन होता है इसलिये इसको दही के साथ मिक्स कर के हेयर मास्क बनाएं। जब बालों और सिर में यह पेस्ट अच्छी तरह से लग जाए तब इसे पानी से धो लें। आपके बाल सिल्की नजर आएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
