Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सुंदर बालों के लिए घरेलू उपचार
अगर आप अपने बालों को अगली बार अच्छा ट्रीटमेंट देना चाहते है तो कुछ खास तरीकों के हेयर मास्क को ट्राई करें।
हर सप्ताह बालों में स्पेशल हेयर मास्क का ट्रीटमेंट देना, उन्हे बहुत सुंदर और सिल्की बना सकता है। महिलाएं पिछले कई दशकों से इस बात में उलझी रहती हैं कि उनके बाल कैसे सिल्की और अच्छे हो जाएं। वह ब्रांड के प्रोडक्ट ट्राई करती हैं, कई बेतुके से घरेलू उपाय अपनाती हैं और बालों को सॉफ्ट टच देने की कोशिश करती है।
वैसे तो आपकी किचेन में ही कई ऐसी सामग्रियां होती है जो बालों में होने वाली समस्याओं को दूर भगा देती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि केला में उच्च मात्रा में पौटेशियम और विटामिन ए, सी और ई होता है, जो बालों के लिए हेल्दी होता है।
आयुर्वेद की मदद से सफेद बालों को ऐसे कीजिये काला
केले को एक कटोरे में छिलकर रख लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें। बाद में इस पेस्ट को बालों में जड़ों तक लगा लें और प्लास्टिक बैग से सिर को ढांक लें। 20 मिनट क यूं ही लगा छोड़ दें और इसके बाद इसे धो लें। साधारण पानी से धोने के बाद शैम्पू लगाकर धुल लें। बालों को सुखाने के बाद अच्छी तरह कंघा कर लें। अब आपके बाल चमकदार और सिल्की हो जाएंगे।

मेयानेंज एक सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने वाला ब्यूटी प्रोडक्ट है जो आपके बालों को हाईड्रेट कर देता है। इससे तैयार होने वाले व्हाइट मिश्रण में खूब सारा ऑयल होता है जो बालों में एक्ट्रा शाइन देता है। आप इसका एक पूरा जार खरीद कर रख लें ताकि हर रोज इसे खरीदने के लिए बाहर न जाना पड़ें। इसे बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है।
सबसे पहले मेयोनेज को थोड़ी सी मात्रा में अपनी हथेली पर निकाल लें और इसे बालों की जड़ों तक लगाएं। इसे लगाने से एग जैसी बदबू आती है, अगर आपको बदबू सहन न हो पाएं तो सेंट की दो - चार बूंद भी डाल सकते है।
इसे इसी तरह बालों पर लगाकर छोड़ दें। घंटे भर बाद इसे साधारण पानी से धुलने के बाद शैम्पू कर लें।
सभी ओल्ड - फैशन हेयर मास्क, घरेलू सामग्रियों से नहीं बने होते है लेकिन कई बने होते है। आप चाहें तो ऑलिव ऑयल और नींबू की बूदें मिलाकर भी बालों पर लगा सकती है जो आपके बालों को हेल्दी बनाएंगे। ध्यान रहें, ऑयल साधारण ही होना चाहिये - खूशबू वाले या कॉस्मेटिक ऑयल नुकसान पहुंचाते हैं।
ऑलिव ऑयल को एक छोटी कटोरी में लें। उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला लें। बाद में थोड़ा सा पानी मिलाकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को अपने बालों पर लगा लें और गर्म तौलिया लपेट लें। इससे आपके बालों से लिक्विड वाष्पित नहीं होगा। इस तरीके की खास बात यह है कि आप इसे सप्ताह में दो से तीन बार कर सकते है और कोई दुष्प्रभाव नहीं होगा और यह आसान भी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
