Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ठंड में पुरुषों के बालों की देखभाल के उपाय
ठंड का आपके बालों पर बहुत प्रभाव पड़ता है तथा आपको बहुत मुश्किल दौर से गुज़रना पड़ सकता है। ठंड के मौसम में बाल अस्त व्यस्त, कड़े हो जाते हैं तथा इस दौरान बालों की देखभाल करना बहुत कठिन हो जाता है। यदि बाल अस्त व्यस्त और कड़े हो जाते हैं तो बाल गिरने की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। यहाँ ठंड में पुरुषों के लिए बालों की देखभाल करने के कुछ तरीके बताए गए हैं जिससे बाल नरम रहते हैं तथा ठंड का बालों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। बाल हमारे शरीर का नाज़ुक हिस्सा हैं तथा तथा किसी भी मौसम का इस पर आसानी से प्रभाव पड़ सकता है।
रूखे बालों के लिए आवश्यक 8 घरेलू टिप्स
अत: जब मौसम ख़राब हो तो बालों की देखभाल बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। आइये देखें कि पुरुष ठंड में अपने बालों की देखभाल कैसे कर सकते हैं।
यहाँ ठंड में पुरुषों के बालों की देखभाल से संबंधित उपाय बताए गए हैं। पढ़ें.....

बालों को अक्सर धोएं
यदि आप अपना अधिकाँश समय ठंडी हवा में बिताते हैं तो दो दिन में एक बार अपने बाल अवश्य धोएं। यदि आप नियमित अंतराल में अपने बाल नहीं धोएंगे तो आपके बाल कड़े हो जायेंगे जिसके कारण बाल गिरने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
नियमित तौर पर बालों में तेल लगायें
ध्यान रहे कि दो दिन में एक बार अवश्य अपने बालों में तेल लगायें। तेल लगाने से बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं तथा इससे ठंड के दौरान बाल झड़ने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। तेल के कारण बालों की नमी बनी रहती है तथा बाल स्वस्थ रहते हैं और बढ़ते हैं।
कंडीशनिंग
पुरुषों के लिए ठंड के दौरान बालों की देखभाल के लिए एक अन्य उपाय यह है कि वे बालों को कंडीशन करें। इससे बालों का लचीलापन बना रहता है तथा बालों पर ठंड का कोई प्रभाव भी नहीं पड़ता। नहाने के बाद तुरंत टॉवेल का इस्तेमाल न करें। यह बालों की देखभाल के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह है जो गर्मी के मौसम में भी उपयोगी है। यदि आप नहाने के तुरंत बाद टॉवेल का उपयोग करते हैं तो बालों की जड़ें कमज़ोर हो जाती हैं जिसके कारण बाल गिर सकते हैं। ठंड में आपको अपने बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने देना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
