Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सामान्य बालों की समस्याओं के लिए घरेलू उपचार
अच्छे और स्वस्थ बाल पाने के लिए बालों की देखभाल बहुत ज़रूरी है। बालों की देखभाल के अंदर बालों को स्वस्थ रखना, बालों की समस्या का समाधान और बालों को सुंदरता प्रदान करना होता है। हम में से कई लोग बालों को सामान्य तरीके से लेते हैं और इसकी ज़यादा देखभाल नहीं करते। अच्छे स्वस्थ बालों के लिए विशेष देखभाल की ज़रुरत है। बाल तभी अच्छे दिखते हैं जब उनमें कोई समस्या न हो। आजकल बालों से जुड़ी हुई सामान्य समस्या है: तैलीय बाल, सर में खुजली, रूखे बाल, बेजान बाल आदि। इन समस्याओं के समाधान के लिए कुछ घरेलू उपचार जानें।
बालों की लम्बाई बढाए ये मसाल

बालों का कंडीशनर:
बालों के लिए अंडा सामान्य कंडीशनर है। कंडीशनर के तौर पर पूरे अंडे का इस्तमाल होता है। अंडे का उजला भाग तैलीय बालों के लिए अच्छा साबित होता है। अंडे का पीला भाग रूखे और बेजान बालों के लिए और बालों को टूटने से बचाने के लिए होता है। अपने बाल के प्रकार के हिसाब से अंडा लगाएं। अगर आपके बाल रूखे हैं तो अंडे का पीला भाग बालों पर 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें। अगर आपके बाल तैलीय हैं तो अंडे का उजला भाग लगाएं। अगर आपको अंडे का इस्तमाल कंडीशनर की तरह करना है तो पूरे अंडे का उपयोग करें।

रूखे और बेजान बाल:
सादी दही पूरे बालों में लगाएं। 20 मिनट तक रुकें उसके बाद बालों को ठन्डे पानी से धो लें। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो बालों को जड़ से मजबूत बनाता है।बेजान बालों का कारण है प्रदूषण और बालों पर इस्तमाल किये जाने वाले उत्पाद इन्हें रूखा औए बेजान बनाते हैं इसलिए इनका इस्तमाल न करें।

बालों में खुजलाहट का उपचार करें:
बालों में खुजलाहट खानपान में अनियमितता, पर्यावरण में बदलाव और तनाव से होती है। 2 बड़े चम्मच जैतून के तेल में 2 बड़ा चम्मच नीम्बू का रस डालकर मिलाएं और इसे बालों पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक बालों में छोड़ दें और फिर धो लें।

शक्तिहीन बालों के लिए:
बालों में बियर लगाएं, बियर में मौजूद ख़मीर बालों के लिए अच्छा होता है। आधे कप बियर में एक अंडा और एक बड़ा चम्मच शुद्ध सरसों का तेल डालकर मिलाएं। अब इस मिश्रण को बालों में लगाएं और अपने बालों में जान लाएं।

सूर्य से क्षति पहुंचे हुए बाल:
एक बाउल में एक चौथाई कप शहद लें। अब इसमें 5-6 बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिला कर बालों पर लगाएं। इस मिश्रण से सूर्य से क्षति पंहुंचे हुए बालों को सही किया जा सकता है और जैतून का तेल बालों के लिए कंडीशनर का काम करता है जिसमें ज़यादा विटामिन ई भी है।

घुंघराले बालों का उपचार:
पका हुआ एवोकाडो लें और इसे मसल लें। अब इसे बालों पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे धो लें। एवोकाडो को दही या अंडे के पीले भाग के साथ मिलाकर लगाने से आपके बालों में आये हुए घुंघरालेपन से बचा जा सकता है।

अपूर्ण बालों का बेकिंग सोडा उपचार:
बेकिंग सोडा में पानी मिला लें। अब इस मिश्रण को बालों में लगाएं यह बालों में मौजूद अनावश्यक चीज़ों को हटाता है।



Click it and Unblock the Notifications
