Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
किचन में छुपा है बालों की खूबसूरती का राज
क्या आप स्वस्थ बाल चाहते हैं। अगर हां तो कुछ कंडीश्नर और मॉइस्चराइजर के लिए आप अपने किचन का सहारा ले सकते हैं। आप रेफ्रीजेरेटर या कबर्ड में रखे कुछ प्राकृतिक सामग्रियों से हर तरह के बाल के लिए आसानी से चार तरह के मास्क तैयार कर सकते हैं।
सूखे बाल — जैतून का तेल और अंडा : दो अंडे में तीन चम्मच अति शुद्ध जैतून का तेल मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इसे बालों पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में अच्छे से बाल धो लें। जैतून का तेल जहां नाजुक बालों को हाइड्रेट रखेगा, वहीं अंडे का प्रोटीन बालों के विकास में मदद करेगा।

हर तरह के बाल के लिए — एवाकाडो व शहद: एक पका हुआ एवाकाडो लें और उसमें आर्गेनिक शहद मिलाकर मास्क तैयार कर लें। इसे बालों में लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और अच्छे से धो लें। एवाकाडो में विटामिन ई और प्रोटीन सहित कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इससे आपके बाल मुलायम और स्वस्थ रहते हैं। साथ ही शहद एक प्राकृतिक एंटीबैक्टीरिअल एजेंट है।
आयली हेयर — सेब का सिरका और नींबू: एक चौथाई कप सेब के सिरके में एक समूचे नींबे के छिलके का बुरादा मिला लें। इसे बालों पर लगा कर 15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि यह सिर की खाल में मौजूद अतिरिक्त आयल को यह अच्छे से सोख ले। बाद में सिर को अच्छे से धो लें।
सेब का सिरका शैंपू और कंडीश्नर के इस्तेमाल से सिर पर जमी चीजों को हटाएगा। यह बालों को मजबूत बनाने के साथ—साथ इसे चमकदार और मुलायम भी बनाएगा। साथ ही यह बाल के पीएच लेवल को संतुलित रखता है, बैक्टीरिआ को मारता है और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है।
ड्राइ, फ्लैकी स्कैल्प हेयर — केला, शहद और बादाम: आधा केला, दो चम्मच शहद और कुछ बूंद बादाम के तेल को आपस में मिला लें। इसे सिर में लगाएं और बाल को धोने से पहले इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। केला बालों की नमी को बढ़ाने के साथ—साथ बाल और सिर की खाल को मुलायम बनाएगा।
आप यहां बताए गए कोई भी एक तरीका चुन लें जो आपके अनुकूल हो। अब आपको अपने बालों के लिए बाजार से महंगे कंडीश्नर खरीदने की जरूरत नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
