Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वस्थ बालों के लिए घरेलू उपचार
बालों को बिना पार्लर में जाये भी शाइनी, बाउंसी और खूबसूरत बनाया जा सकता है, बस आपको ज्यादा केयर करने की जरूरत पड़ेगी। कई फीमेल मानती है कि पार्लर जाकर बालों को स्ट्रेट करवाकर ही उन्हे सुंदर बनाया जा सकता है, पर वास्तव में ऐसा नहीं है। अपने घर में ही नजर दौडाइए, आपको कई ऐसे प्रोडक्ट मिल जाएंगे, जो आपके बालों के लिए लाभदायक है।
बालों को कई प्रकार से घर पर ही अच्छा बनाया जा सकता है। बीयर से लेकर केले तक को बालों में लगाने से बात सिल्की और खूबसूरत हो जाते है, बस आपको सही टाईम और सही तरीके से उन्हे लगाना होगा। स्वस्थ बालों के घरेलू उपचार निम्म प्रकार है :

स्वस्थ बालों के लिए केला :
केले में उच्च मात्रा में पौटेशियम होता है, जो उनके बालों को हेल्दी और नेचुरली अच्छा बनाता है। इसे बालों पर लगाने के लिए सबसे पहले केले को एक कटोरे में काट ले और उसे अच्छी तरह पीस लें। इस पेस्ट को 15 मिनट तक बालों की जड़ों पर लगाकर रखें और बाद में शैम्पू से धो लें। इससे बालों की ड्राईनेस चली जाएगी और डेमेज बात भी मजबूत होगे।

एग यॉक ट्रीटमेंट :
तीन अंडों की पीली जर्दी एक कटोरी में ले और उसे अच्छी तरह फेंट लें। इसमें एम चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं, घर में अगर विटामिन ई का ड्रॉप हो, तो उसे भी दो बूंद डाल लें। इसके बाद, इसे बालों में 10 मिनट के लिए लगा लें और शैम्पू कर लें। सप्ताह में एक बार ऐसा करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेगें और बाल सॉफ्ट हो जाएंगे।

बीयर ट्रीटमेंट :
आपको जानकर आश्चर्य होगा, लेकिन बीयर को लगाने से बाल बहुत शाइनी हो जाते है। अगर आपके घर में बीयर की बॉटल है तो इसे बालों पर हल्का सा स्प्रे कर लें। इसके बाद, धो लें। इससे बालों का रूखापन चला जाता है।

मेयोनेज़ से करें हेयर कंडीशनिंग :
गीले बालों में मेयोनेज़ लगाएं और इसे 15 मिनट से एक घंटे के लिए ऐसा ही छोड़ दें। इसके बाद शैम्पू लगाकर अच्छी तरह धो लें। मेयोनेज़, एक अच्छा कंडीशनर है।

ऑयल मसाज :
बालों को पोषण देने के लिए, बालों में हॉट ऑयल मसाज कीजिए, यह भारत की काफी प्राचीन पद्धति है, इसके लिए आप सरसों या गरी का तेल इस्तेमाल कर सकती है। इसे बालों की जड़ों तक उंगलियों के सिरों से लगाएं और एक घंटे के लिए ऐसा ही छोड़ दें। आप चाहें तो ऑयल के साथ मिश्रण में नींबू की कुछ बूंदे भी मिला सकती है या सिरके की कुछ बूदें मिला लें।

ऑलिव ऑयल ट्रीटमेंट :
चार चम्मच ऑलिव ऑयल लें और बालों में अच्छी तरह मसाज करके लगाएं। इसे लगाने के बाद 30 मिनट के लिए छोड़ दें, बाद में शैम्पू लगाकर धो लें। अगर बालों की दशा ज्यादा खराब हो गई हो, तो रात में सोने से पहले ऑलिव ऑयल लगाएं और रात भर लगा रहने दें। इससे बालों में मजबूती आएगी।

आवंला पाउडर और नींबू का जूस लगाएं :
आवंला पाउडर और नींबू का रस मिला लें और उसे बालों पर अच्छी तरह लगाएं। इससे बाल लम्बे होते है और उनमें मजबूती आती है। एक चम्मच आंवला पाउडर और चार बूंद नींबू का रस पर्याप्त होता है। इसे लगाने के बाद 20 मिनट तक म साज कर लें और शैम्पू से धो लें। शैम्पू के बाद कंडीशनर करना न भूलें। आप चाहें तो बालों में रिचबेरी का इस्तेमाल भी कर सकती है जो बालों को पूरा पोषण देने के लिए अचछी मानी जाती है।

मेथी के बीज :
दो चम्मच मेथी के बीज लें और उन्हे पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इसका पेस्ट बना लें और बालों में लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए ऐसा ही छोड़ दें। बाद में धो लें। ऐसा करने से बालों की रूसी चली जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
