Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
खराब बाल को 5 मिनट में कैसे करें ठीक
ओ माई गॉड! ऐसा मेरे साथ ही क्यों होता है? क्या कभी आपने ऐसा अपने बालों के लिए कहा है? क्या बालों का खराब होना आपके लिए किसी बुरे सपने की तरह है? अगर हां तो आप अकेली नहीं है। ऐसा सबके साथ होता है। पर तब स्थिति और भी बदतर हो जाती है जब आपके बाल सबसे महत्वपूर्ण दिन और समय पर खराब होंगे। अगर आप बालों के खराब होने की स्थिति से निपटना चाहती हैं तो आपके लिए खराब बालों को ठीक करने वाले हेयरस्टाइल को सीखना महत्वपूर्ण रहेगा।
अगर आपने खराब बालों को ठीक करने वाले हेयरस्टाइल के बारे में सीख लिया तो आपकी आधी समस्या का समाधान हो गया। आप चैन की सांस ले सकती हैं और बालों की बहुत ज्यादा चिंता किए बिना जॉब इंटरव्यू दे सकती हैं। अगर आप वास्तव में खराब बाल को तुरंत ठीक करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। यहां हम आपको खराब बाल को तुरंत ठीक करने के कुछ टिप्स दे रहे हैं। पढ़े और जानें कि आप कितनी आसानी से तुरंत खराब बाल को ठीक कर सकती हैं।

1. स्प्रे
अगर आपके बाल घुंघराले हैं तो बालों को व्यवस्थित कर सोने का कोई मतलब नहीं है। बात जब छल्लेदार बाल की होती है तो स्प्रे के जरिए आप चमत्कार कर सकते हैं। इससे निश्चित रूप से आप खराब बाल को ठीक कर सकते हैं। हमेशा अपने साथ कंडीशनिंग स्प्रे रखें और अपने बालों को फिर से खूबसूरत घुंघराले रूप दे दें।
2. बालों में चोटी बनाएं
क्या आप सुबह देर तक सोती रही और अब आपके पास इतना समय नहीं है कि आप अपने आयली हेयर को धो सकें? चिंता की कोई बात नहीं। क्रिम्प हेयरस्टाइल आपके आयली हेयर का सबसे अच्छा इलाज है। आप बालों की चोटी बना लें। यह खराब बाल को ठीक करने का एक बेहतरीन हेयरस्टाइल है।
3. कंघी करना
अगर आप एक अच्छा लुक चाहती हैं तो हमेशा बालों में चेहरे से दूर कंघी करें। साथ ही यह खराब बालों को ठीक करने वाला एक बेहतरीन हेयरस्टाइल भी है। आपके पास इतना समय नहीं होता है कि आप बालों पर बारीकी से मेहनत कर सकें। अगर आप तुरंत खराब बाल को ठीक करना चाहते हैं तो कंघी करने का यह तरीका अपनाएं।
4. स्कार्फ बांध लें
आप अपने सिर पर स्कार्फ बांध कर खराब बालों को छिपा सकते हैं। यह न सिर्फ स्टाइलिश लगेगा बल्कि आपके खराब बाल वाले दिन को अच्छा भी बना देगा।
5. बड़ा जूड़ा बनाएं
कुछ लड़कियों को ऐसा लगता है कि बालों में स्प्लिट एंड्स के साथ शानदार हेयरस्टाइल नहीं अपनाया जा सकता। अगर आप खराब बाल को तुरंत ठीक करने के साथ—साथ नई हेयरस्टाइल भी चाहते हैं तो बड़ा मोटा जूड़ा बनाएं। यह बालों के स्प्लिट एंड्स को ढंक देगा।



Click it and Unblock the Notifications
