Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अंडे के इस्तमाल से स्वस्थ बाल कैसे पाएं?
क्या आप बालों के झड़ने से और उनके रूखे और बेजान होने से परेशान हैं? क्या आप अपनी इस समस्या से निजात पाने के लिए केमिकल युक्त उत्पादों पर पैसे बर्बाद कर रहे हैं? तो यह पेज आपके लिए ही है और आपकी बालों की समस्या का निदान अंडे से हो सकता है। अण्डों का इस्तमाल बालों को घना करने के लिए और रूखे और बेजान बालों से निजात पाने के लिए किया जा सकता है। सस्ते अंडे के इस्तमाल से आप अपने बालों की सेहत आसानी से सुधार सकते हैं। यहाँ पर अंडे की मदद से बनाये गए पैक, शैम्पू और कंडीशनर का ज़िक्र किया गया है।

1. बालों को मुलायम और मजबूत बनाने के लिए अंडे का पैक
इस्तमाल होने वाली वस्तु: अंडे , जैतून का तेल
कैसे बनाएं: दो अंडे लें और उसमें से पीले भाग को अलग कर लें। कुछ देर के लिए योक को बीट कर लें जब तक उसमें झाग न बन जाए। उसके बाद इसमें दो बड़े चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल मिलाएं। इसे 2-3 मिनट तक चलायें ताकि एक गाढ़ा घोल तैयार हो जाए। आपके बालों का मास्क तैयार है।
इस मिश्रण को बालों में लगाने से पहले अपने बालों को शैम्पू से धो लें। जब बाल गीले हों तो इस मिश्रण को बालों की जड़ों, स्कैल्प और सिरे पर लगाएं। अब बालों को शावर कैप से ढक लें और इसे करीबन 20 मिनट तक ऐसे ही रखें। उसके बाद बालों में शैम्पू लगाकर धो लें। अंडे के प्रोटीन से बालों को मजबूती और कोमलता मिलती है जबकि जैतून का तेल बालों को जलयोजित और कंडीशन करने में मदद करता है।
2. चमकते बालों के लिए अंडे का पैक
इस्तमाल होने वाली वस्तु: अंडे, निम्बू का रस
कैसे बनाएं: एक अंडे को बाउल में निकालें और इसमें दो बड़े चम्मच निम्बू का रस डालें। इसको अच्छे से मिलाकर मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को बालों में लगाएं और आधे घंटे तक छोड़ दें। शैम्पू की मदद से बाल धोएं और बालों में चमक महसूस करें।
निम्बू का रस रुसी और स्कैल्प के रूखेपन से निजात दिलाता है और अंडा आपके बालों में चमक वापस लाता है।
3. अंडे का कंडीशनर
इस्तमाल होने वाली वस्तु: अंडे , नारियल का तेल
कैसे बनाएं: दो अंडे के योक को एक बाउल में निकालें और तब तक चलायें जब तक इसमें झाग न बन जाए। अब इसमें दो बड़े चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और अच्छी तरह चलायें। अपने बालों को धोने के बाद इस मिश्रण को बालों में लगा लें। इसे बालों में 5 मिनट तक रहने दें और उसके बाद पानी से धो लें। आप महसूस करेंगे कि इसके बाद आपके बालों को कंडीशनर की ज़रुरत नहीं होगी। उससे आपके बालों का रूखापन चला जाता है और आपको मुलायम बाल मिलते हैं।
4. अंडे का शैम्पू
अंडे से शैम्पू बनाना काफी आसान है और इससे कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होते जो केमिकल युक्त उत्पादों से हो सकते हैं।
इस्तमाल होने वाली वस्तु: अंडे, सेब सिरका, एलो वेरा , मिनरल वाटर
अंडे का इस्तमाल बालों के निखार के लिए किया जाता रहा है पर इसके साथ एक प्रतिकूल बात यही है कि इसकी बदबू खराब होती है।
कैसे बनाएं: अंडे को सेब की मदिरा और सिरके के साथ मिलाएं। इसमें तीन बड़े चम्मच एलो वेरा जेल और आधा कप मिनरल वाटर मिलाएं। इन सब को एक बाउल में मिलाएं और शैम्पू की तरह इस्तमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
