Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेकिंग पावडर लगा कर पाएं डैंड्रफ से छुटकारा

रूसी एक बड़ी परेशानी होती है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप उससे छुटकारा नहीं पा सकते। रूसी तभी दूर हो सकती है जब आप अपने बालों का ठीक से ख्याल रखें। डैंड्रफ से मुक्ती दिलाने के लिये किचन में रखी कुछ विशेष सामग्रियां भी काम आ सकती हैं। क्या आपके घर पर बेकिंग सोडा है, क्योंकि इसमें इतनी शक्ती होती है कि यह आपके सिर से डैंड्रफ भगा सकती है। यह रूसी भगाने के घरेलू नुस्खों में सबसे अहम हिस्सेदारी रखता है।
Monday Offers: हेल्थ और ब्यूटी प्रोडक्ट पर पाएं एक के साथ एक मुफ्त
बेकिंग सोडा से सिर से तेल और चिपचिपा पदार्थ निकल जाता है जिससे बाल साफ हो जाते हैं। यह सिर से निकलने वाले ऑइल को सोख लेता है और रूसी भी नहीं पैदा होने देता। इस लेख में हम आपको बतांएगे कि आप बेकिंग पावडर की सहायता से किस तरह डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते हैं-
किचन के अलावा बेकिंग सोडे के अन्य उपयोग

बेकिंग सोडा प्रयोग करने का तरीका:
1. 1 कप हल्के गरम पानी में 2 से 3 टी स्पून बेकिंग सोडा मिक्स करें। इस पेस्ट को अपने सिर पर लगाएं और हल्के हल्के मसाज करें। इसे 2 से 3 सेकेंड के लिये छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से सिर को धो लें।
2. आप चाहें तो बेकिंग सोडा को अपने शैंपू में मिक्स कर सकते हैं। अच्छा होगा कि आपका शैंपू हर्बल हो। शैंपू को हथेली पर निकाल कर उसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करें और सिर पर लगाएं।
3. अगर आपको बेकिंग सोडा बार-बार प्रयोग करना हो तो, उसे पानी के साथ मिक्स कर के किसी पुरानी शैंपू की बोतल में भर कर रख लें। इसको लगाने से आपके बाल कुछ समय के लिये रूखे नजर आएंगे लेकिन इसके बार बार प्रयोग से आपके बाल जल्दी ही स्वस्थ्य हो जाएंगे। इससे बाल झड़ना बंद हो जाता है।
4. अगर आपको लगता है कि बेकिंग सोडा से बाल धोने के बाद आपके बार थोड़े कठोर बन गए हैं तो आप उसके बाद एप्पल साइडर वेनिगर की बूंदों को पानी में मिक्स कर के सिर धो सकती हैं।
5. दोनों ही एप्पल साइडर वेनिगर और बेकिंग सोडा एक साथ मिक्स कर के लगाने से बाल झड़ने बंद हो जाते हैं। इसको लगाने से जहां के बाद नहीं हैं वह दुबारा तो नहीं आते मगर हां, बालों की रूसी, रूखापन और ऑइलीपन दूर हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
