Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
बालों को स्ट्रेट करने के लिये प्राकृतिक तरीके
अगर आपको घर पर ही बालों को स्ट्रेट करना है, तो उसके लिये अपनाइये कुछ प्राकृतिक तरीके। आज कल बालों को स्ट्रेट करने का चलन बहुत तेजी से बढ चुका है, हर लड़की चाहती है कि उसके बाल स्ट्रेट हो जाएं। अपने बालों को आयरन या रसायन से स्ट्रेट करना बडा़ ही नुकसानदायक हो सकता है। तो ऐसे में आप कुछ नेचुरल तरीका अपना सकते हैं।
बालों को स्ट्रेट करने के लिये बहुत सी ऐसी घरेलू सामग्रियां हैं जो आपके बालों को स्ट्रेट बनाएंगी। बालों को स्ट्रेट करने के लिये यहां पर कुछ होममेड हेयर पैक्स दिये जा रहे हैं, तो ज़रा ध्यान दीजिये। बालों को स्ट्रेट करना हो तो लगाइये यह हेयर पैक

दूध
एक स्प्रे बोतल में 1/3 कप पानी और थोड़ा सा दूध मिक्स करें। इसे नहाने के 1 घंटे पहले अपने बालों में स्प्रे करें और एक बडे़ मुंह वाली कंघी से बालों को छाड़ लें। अपने बालों को शैंपू से और कंडीशनर से धो लें। आपके बाल तब तक सीधे रहेगें जब तक कि आप उसमें दुबारा शैंपू नहीं करती।

दूध और शहद
दूध से आपके बाल सीधे हो सकते हैं लेकिन बालों में शहद लगाने से सिर को अच्छा पोषण भी मिलेगा। इससे रूखे और कर्ली बाल मैनेज करने में आसानी हो जाती है।

मुल्तानी मिट्टी
1 कप मुल्तानी मिट्टी में 1 अंडा और 5 चम्मच चावल का आटा मिक्स करें। एक बडे़ दातों वाली कंघी ले कर बालों को अच्छे से झाड़ लें जिससे बाद में बाल ना टूटें। फिर बालों में पेस्ट लगाएं और बालों को सीधा रखने की कोशिश करें। 40 मिनट के बाद जब पेस्ट सूख जाए तब बालों को सादे पानी से धो लें। इस पेस्ट को हर दूसरे दिन प्रयोग करें। यह पेस्ट लगाने से पहले बालों में एक रात पहले तेल लगाएं।

ऑलिव ऑइल और अंडा
2 अंडों को फेट लें।उसमें 2 चम्मच ऑलिव ऑइल मिक्स करें। ब्रश की मदद से इस पेस्ट को बालो में लगाएं। 1 घंटे के बाद इसे शैंपू से धो लें। इससे बाल सीधे होगें और उनमें मजबूती भी आएगी।

नींबू और नारियल
ताजे नारियल को घिस कर उसके दूध को निकाल लें। फिर उसमे नींबू का रस मिला कर फ्रिज में करीबन 1 दिन के लिये रखें। इसेस वह क्रीम का रूप ले लेगा। इसको ले कर सिर की मसाज करें। फिर गरम तौलिये को सिर में बांध कर स्टीम लें। फिर 1 घंटे के बाद बालों को शैंपू कर लें। इस विधि को हफ्ते में 3 बार करें, फिर आपको रिजल्ट मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
