Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
रोज़ बाल धोना क्या ठीक है?
बारिश का मौसम शुरू हो गया है, साथ ही बालों से जुड़ी समस्याएँ भी शुरू हो गयी हैं। आप कही पर भी हों फिर चाहे वह किचन में काम करना हो, जिम में हो या फिर कहीं बाहर सर से पसीना आता है जिस की वजह से आप रोज़ बाल धोना शुरू कर देती हैं। जिससे बालों पर भी असर होने लगता है। तो क्या हमे रोज़ बालों को धोना चाहिए ?
क्या रोज़ बालों को धोना ठीक है ?
रोज़ बाल धोना ठीक नहीं है क्योंकि इससे आपके बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। कई ऐसे शैम्पू आते हैं, जिनमें बहुत ज्यादा केमिकल होता है जो बालों के लिए नुकसान देह साबित होते हैं। अगर आपके ज्यादा पसीना निकलता है या बाल जल्दी गंदे होजाते हैं तो सादे पानी से सर धोए या ऐसा शैम्पू इस्तेमाल करे जिसमें केमिकल ना के बराबर हों।

डैंड्रफ पे पाये छुटकारा
डैंड्रफ या रूसी, जो खुश्की व बालों में रूखेपन के कारण होती हैं। रूखी की वजह से धीरे-धीरे बालों का हाल बुरा होने लगता है। बाल झड़ने लगते हैं और फिर आपकी खूबसूरत बालों की चाहत पर पानी फिरते जरा भी देर नहीं लगती, धीरे-धीरे बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं और लापरवाही बरतने पर गंजेपन की परेशानी सामने आ सकती है। अगर आपको परेशानी है तो बालों को गीला करके थोडे से पानी में शैम्पू मिला दें, सिर पर शैम्पू डालते जाएं और उसे मलते जाएं, फिर पानी से धो लें। दो बार शैम्पू का यूज करें। सप्ताह में एक बार 3-4 टमाटरों का पेस्ट बना कर बालों की जड़ों में लगाएं और आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो दें।
मेंहदी का इस्तेमाल करना क्या सही है
बहुत सारे स्टाइलिस्ट यह मानते हैं कि असल में मेंहदी बालों को रुखा करती है। मेहंदी से बाल ज्यादा रूखे और बेजान होजाते हैं। इसके बजाये आप किसी अच्छे कंडीशनर का इस्तेमाल करें। बालों में मेंहदी के फायदे
सीरम का उपयोग कैसे करें
सीरम बालों को चमकदार और नरम बनता है। कोई भी इसे इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले कुछ चीज़ें ध्यान कर लें। इसका जरुरत से ज्यादा प्रयोग ना करें नहीं तो बाल ज्यादा ऑयली लगेंगे। इसलिए सीरम की कुछ बूँदें अपने हाथों में लें और बालों में लगाएं ना कि जड़ों में।
स्वस्थ बालों के लिए कुछ उपाए
- - दो मुँहे बालों को कटवा दें।
- - हानिकारक यूवी किरणों से बालों की रक्षा करने के लिए हमेशा टोपी, या स्कार्फ पहनें।
- - सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए हेयर सनस्क्रीन का प्रयोग करें।
- - तैराकी करने से पहले हेयर कंडीशनर का उपयोग करें।
हेयर स्पा
बारिश के मौसम में बालों का टेक्सचर और शाइन बनाए रखने में हेयर स्पा बेहद काम आता है। इसमें ऑयल, मसाज, शैंपू, हेयर मास्क और कंडिशनर का इस्तेमाल कर बालों के रूखेपन को कम किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
