Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों को रोज-रोज क्यूं नहीं धोना चाहिये
आपको अपने बाल कितनी बार धोने चाहिये? यह एक सवाल हर महिला हर दिन अपने आप से पूछती है। बालों को रोज-रोज धोने से उसका प्राकृतिक तेल निकल जाता है, जिससे बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। सिर के लिये रोजाना शैंपू करना भी अच्छा नहीं होता क्योंकि इसमें काफी कैमिकल होते हैं। कई लोग बाल को गरम पानी से धो लेते हैं, जो कि बहुत गलत है। बालों को रोज न धोने के भी कई कारण है। आइये जानते हैं कि आपको रोज रोज बाल क्यूं नहीं धोने चाहिये।

बालों को रोज-रोज क्यूं नहीं धोना चाहिये
प्राकृतिक तेल
कई लोग अपने बालों से प्राकृतिक तेल निकालने का बड़ा ही प्रयास करते हैं लेकिन प्राकृतिक तेल आपके बालों के लिये अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिये क्योंकि प्राकृतिक तेल आपके बालों को हेल्दी रखता है और उन्हें शाइनी बनाता है। इसलिये आपको रोजाना बालों को नहीं धोना चाहिये। बालों में किस तरह से लगाएं तेल?
जब बात हो स्टाइलिंग की
क्या आप को पता है कि जिस दिन आप बाल नहीं धोती उस दिन आपके बाल की स्टाइल अच्छी दिखती है? यह रोज बाल न धोने का सबसे अच्छा फायदा है।
रंगीन बालों के लिये
बालों में लंबे समय तब रंग चढ़ा रहे इसके लिये बालों को कम धोना चाहिये। इससे एक तो बालों का रंग फ्रेश रहता है और दूसरा रंग जल्दी फेड नहीं होता।
ड्रायर का प्रयोग कम हो जाता है
रोज रोज बाल धोना और फिर उन्हें सुखाने के लिये ड्रायर और स्ट्रेटनर का प्रयोग करना , सिर की त्वचा को गरम बना देता है। ऐसे में बाल टूटते भी बहुत ज्यादा हैं।



Click it and Unblock the Notifications
