Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घरेलू तरीकों से बनाएं बालों को स्ट्रेट
इन दिनों बालों को लेकर नया फैशन ट्रेंड चला है - बालों को स्ट्रेट करना। लड़कियां पार्लर में जाकर हजारों रूपए सिर्फ बालों की स्ट्रेटिंग करवाने में खर्च कर देती है। लेकिन इस तरीके से उनके बालों को नुकसान भी पहुंचता है और वह परमानेंट स्ट्रेट भी नहीं रहते है, क्योंकि पार्लर में बालों को स्ट्रेट यानि सीधा करने के लिए कई प्रकार के कैमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। जानिये यामी गौतम से उनके खूबसूरत बालों का राज
बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में कुछ प्राकृतिक तरीकों के बारे में बताया जा रहा है जिनसे आपके बाल स्ट्रेट हो सकते है और उन्हे कोई भी नुकसान नहीं पहुंचता है। ये तरीके निम्म प्रकार हैं :

1) दूध :
एक स्प्रे बॉटल लें, उसमें एक तिहाई पानी और एक तिहाई मात्रा में दूध मिलाएं और उसे अपने बालों पर स्प्रे कर लें। पूरे बालों में बराबर मात्रा में स्प्रे होना चाहिये। इसके बाद बड़े दांतों वाली कंघी से बालों को संवार लें, ताकि हर बाल तक दूध और पानी का मिश्रण पहुंच जाएं। इस मिश्रण को बालों में एक घंटे तक लगा रहने दें और उसके बाद अच्छी तरह धो लें। शैम्पू से धुलने के बाद कंडीशनर का भी इस्तेमाल करें। इससे बाल काफी हद तक स्ट्रेट हो जाएंगे और बालों को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।

2) दूध और शहद :
दूध और शहद को बराबर मात्रा में मिला लें और उस मिश्रण से बालों को पोषण दें। इससे रूखे और कर्ली बाल भी सही हो जाते है।

3) मुल्तानी मिट्टी :
एक कप मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें एक अंडा और 5 चम्मच चावल का आटा मिलाएं और अच्छी तरह फेंट लें। बड़े दांतों वाली कंघी से अच्छी तरह बालों को काढ़ लें। बालों को मिट्टी लगाने के बाद फोल्ड न करें और सीधा ही रखें। इस मिट्टी को बालों पर 40 मिनट तक लगा रहने दें और पूरी तरह सूखने के बाद ही धोएं। बाद में बालों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इस पेस्ट को महीने में दो से तीन बार अवश्य लगाएं, इसके इस्तेमाल से बाल अच्छे और चमकीले होगें।

4) ऑलिव ऑयल और अंडे :
दो अंडे लें और उन्हे अच्छी तरह फेंट लें। इस मिश्रण में दो चम्मच ऑलिव ऑयल यानि जैतून का तेल मिला लें और ब्रश की सहायता से बालों में लगा लें। इस मिश्रण को दो घंटे तक बालों में लगा रहना दें। बाद में शैम्पू लगाकर धो लें। इससे बाल स्ट्रेट हो जाएंगे और उनको पर्याप्त पोषण भी मिलेगा।

5) नींबू का रस और नारियल दूध :
नारियल को तोड़कर उसका पानी निकाल लें। नींबू का रस निकालकर उसमें नारियल का पानी मिला लें। इस मिश्रण को एक दिन के लिए फ्रीज में रख दें। इसके बाद यह एक क्रीमी पेस्ट तैयार हो जाएगा। इस मिश्रण को अपने सिर पर अच्छी तरह सतह तक लगाएं और मसाज करें। इसके बाद हॉट टॉवल इस्तेमाल करें। एक घंटे बाद उसे धो लें और सप्ताह में यह प्रक्रिया तीन बार दोहराएं। इससे बाल स्ट्रेट हो जाते है और बालों को पोषण भी मिलता है।

6) हॉट कोकोनट ऑयल :
नारियल तेल को लें और गर्म करें। इसे बालों पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद गर्म टॉवल से सिर को ढांक लें। इससे बालों में चमक आएगी और वह सीधे हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
