Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हेयर स्ट्रेट करवाने से होते हैं ये नुकसान
नया लुक भला कौन नहीं पाना चाहता। आज कल लड़कियां चेहरे, कपड़े और बालों को नया लुक देने में सबसे आगे नजर आती हैं। लड़कियां ज्यादातर बालों पर एक्सपेरिमेंट करती हैं। कभी उन्हें कलर करवाती हैं तो कभी उन्हें सट्रेट करवा लेती हैं। पर अगर बालों को स्ट्रेट करवाया गया तो, उसके भी कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। हेयर स्ट्रेट करवाने पर बालों में जो केमिकल यूज होता है, वह कई लोगों को सूट नहीं करता जिसकी वजह से बाल झड़ते हैं और अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आइये जानते हैं कि बालों को स्ट्रेट करवाने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

हेयर स्ट्रेट करवाने से होते हैं ये नुकसान
एलर्जी
हेयर स्ट्रेट करवाने के लिये जो प्रोडक्ट इस्तमाल किया जाता है उससे सिर की त्वचा पर एलर्जी पैदा हो सकती है। इसलिये आपको उस प्रोडक्ट का ब्रैंड जरुर पता होना चाहिये! बालों को स्ट्रेट करना हो तो लगाइये यह हेयर पैक
रूखापन
हेयर स्ट्रेट करवाने से जो सबसे बुरा प्रभाव है वह है बालों का रूखा हो जाना और अगर इस दौरान आप ड्रायर का प्रयोग करेंगी तो समस्या और भी ज्यादा बढ जाएगी।
एक ही लुक से बोरियत
अगर आप को तरह तरह की हेयर स्टाइल रखने का शौक है तो, आप एक ही लुक यानी की स्ट्रेट हेयर रख कर बोर हो जाएंगी। अगर आप अपनी हेयर स्टाइल को बदलना चाहेंगी तो उसके आपके पैसे ज्यादा खर्च हो जाएंगे। कैसे करें हेयर स्ट्रेटनर का प्रयोग?
बालों का झड़ना
अगर आप अपने बालों की केयर करती हैं तो इस बात को ज़रा ध्यान में रखियेगा कि अगर पार्लर वाली ने कोई खराब क्वालिटी का प्रोडक्ट इस्तमाल किया तो, आपके बाल झड़ना शुरु हो जाएंगे। इसके अलावा स्ट्रेटनिंग आयरन से भी बहुत बाल टूटते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
