Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
लंबे चेहरे के लिये टॉप 6 हेयरस्टाइल
किसी भी इंसान के व्यक्तित्व की पहचान उसके बालों के हेयरस्टाइल से की जा सकती है। सैलून में जा कर किसी भी तहर का हेयरस्टाइल कटवा कर आ जाना कोई समझदारी की बात नहीं होती। बालों की कोई भी हेयरस्टाइल चुनने से पहले यह देख लें कि आपका चेहरा किस प्रकार का है। अगर आपका चेहरा लंबा है तो, उसके हिसाब से ही हेयरकट करवाएं।
हमेशा एक ही हेयरस्टाइल तक सीमित ना रहें। कभी बैंग्स कभी लॉग बॉब और कभी लेयर्स में अपने बालों की स्टाइलिंग करवाएं। तो अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके लंबे चेहरे पर कौन सा हेयरकट अच्छा लगेगा तो, पढे़ हमारा लेख।

लंबे चेहरे के लिये टॉप 6 हेयरस्टाइल
बैंग्स
अगर आपका चेहरा लंबा है तो फि्रंज हेयरस्टाइल से अच्छी हेयरस्टाइल और कुछ नहीं हो सकती! ये आपके चेहरे से मेजर पोर्शन को जो कि माथा होता है, उसे ढंक लेते हैं, जिससे चेहरा छोटा और प्यार दिखने लगता है। ट्राई कीजिये ये स्टाइलिश चोटियां
वेवी हेयरकट
अगर आप के बाद लंबे है तो, आप उन्हें वेवी स्टाइल में कटवा सकती हैं। लंबे बालों पर स्टेप कट कटवाएं और अपनी काया को पलटते हुए देखें।
लॉग बाब
हो सकता है कि आपने कभी शार्ट बाब कट कटवाया हो। पर जरा सोंचिये कि लांग बाब आपके चेहरे पर कैसा दिख सकता है! इस कट में पीछे के बाल आगे की तुलना में 1 1/2 इंच छोटे होते हैं। आपको यह कट अच्छा लगेगा क्योंकि यह बहुत ही ट्रेंडी है।
चिन लेंथ बाब
इस तरह के हेयरकट से आपके बाल घने लगेगें तथा उनमें बाउंस भी आएगा। बालों में बाउंस आने का मतलब है कि आपके बाल स्वस्थ हैं और इस तरह के हेयरकट से आपका चेहरा भी अच्छा दिखेगा।
लॉग लेयर्स
लंबे चेहरे के लिये लाग लेयर्स में हेयरकट करवाने से चेहरा भरा भरा दिखता है। इसे कटवाते वक्त इस बात पर ध्यान दें कि जो सबसे छोटे लेयर हैं, उनकी शुरुआत ठुडडी से हो! इससे आपका चेहरा लंबा नहीं लगेगा!
माथे पर फ्रिंज स्टाइल
अगर आपका माथा काफी चौडा है और आप उसे छुपाना चाहती हैं तो, लंबे बालों में फ्रिंज करवा लें। यह आपको सुंदर बनाने के अलावा अच्छा हेयरस्टाइल भी प्रदान करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
