Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
ये 6 तरीके बालों में भर देंगे कमाल की महक
यह काफी नहीं है कि आपके बाल केवल दिखने में ही खूबसूरत लगें, बल्कि अगर उनमें खुशबू है तो आप किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं। बालों में खुशबू भरने के लिये आपको महंगे सीरम का प्रयोग करना जरुरी नहीं है बल्कि आप तो प्राकृति चीजों का भी प्रयोग कर सकती हैं। बालों को अगर खुशबूदार बनाना है तो उन्हें गंदा बिल्कुल मत छोडिये। क्या आप जानती हैं कि खुशबूदार तेल लगाने से भी आपके बाल महकदार बन सकते हैं। आज हम आपको कुछ आसान उपाय बताएंगे जिससे आप अपने बालों को महका सकती हैं। अगर आपके सिर में काफी ज्यादा पसीना आता है तो, नीचे दिये गए एक भी उपाय काम नहीं करेंगे। अच्छा होगा कि आप अपने बालों को हमेशा ड्राई रखें।

रेगुलर वॉश
अपने बालों को हर दूसरे दिन धोएं जिससे उसमें से गंदगी और प्रदूषण निकल जाए। अगर ऐसा मुमकिन नहीं है तो दो दिन के बाद सिर धोएं। बालों को धोने से बाल फ्रेश लगते हैं और समें से अच्छी खुशबू आती है। READ: बालों को सिल्की बनाने के लिये आसान तरीके

नींबू
नींबू में प्राकृतिक रूप से सिट्रस की महक होती है। नींबू का रस बालों से दूसी दूर करने में सहायक है। नींबू के रस को बालों में लगाएं और सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें।

गुलाबजल
बालों को गुलाबजल से कुछ देर भिगोने पर उसकी महक बालों में समा जाती है। READ: गुलाब जल से कैसे ठीक करें एक्ने

चमेली का तेल
चमेली के फूल में काफी महक होती है। इस तेल से सिर की मसाज करने से बालों में ना केवल महक भरती है बल्कि बाल भी उगने लगते हैं।

गुडहल
गुडहल का तेल बालों के लिये काफी अच्छा होता है। इससे बाल काले और मजबूत बनते हैं। इसमें अपनी अलग सी ही महक होती है, जिससे बाल महक उठते हैं।

हिना
कई लोगों को हिना की महक अच्छी लगती है तो कई लेागों को बुरी। सिर पर हिना लगाने से बालों का रंग लाल हो जाता है और बाल महकने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
