Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिये यामी गौतम से उनके खूबसूरत बालों का राज
"जब मैं चण्डीगढ में थी तब मेरे बालों की क्वालिटी काफी अच्छी हुआ करती थी", अभिनेत्री यामी गौतम ने कहा। "पर जब मैं मुंबई में पूरी तरह से शिफ्ट हुई तब मैंने अपने बालों की कंडीशन बहुत बुरी तरह से खराब होते हुए देखी। मैंने पाया कि मेरे बाल बेहद तेजी के साथ झड़ना शुरु हो गए"।
यामी ने अपने खराब बालों का दोष शहर के बदले हुए पानी को दिया। यामी गौतब अपले बालों में जान डालने के लिये प्राकृतिक नुस्खों का इस्तमाल करती हैं। वे बताती हैं कि वो बालों को दुनिया भर के प्रोडक्ट लगा कर और खराब नहीं करना चाहती।

उनका कहना है कि आपके बाल चाहे जितने अच्छे हों लेकिन आपको कुछ बेसिक चीजों का ध्यान जरुर रखना चाहिये। इसका यह मतलब है कि आप अच्छा खाइये, सिर पर तेल मालिश कीजिये और एक अच्छा शैंपू लगाइये। महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या के क्या कारण हैं?
अंडा और जैतून का तेल
यामी बाताती हैं कि वह बालों में कुछ-कुछ दिनों पर अंडे का सफेद भाग और जैतून का तेल मिला कर हेयर मास्क लगाती हैं। इससे उनके बालों में चमक आती है और बालों को पोषण भी मिलता है। "मैंने बालों में दही भी लगाना शुरु कर दिया है"। यह एक ऐसी आदत है जिसे मैंने अपनी मां से सीखा है।
संतुलित आहार
"मैं अच्छे पोषण और एक संतुलित आहार पर भरोसा करती हूं", उन्होने बताया। "मैं बाहर का जंक फूड खाने से बचती हूं और हमेशा स्वास्थ्य वर्धक आहार ही लेती हूं। मैं बहुत सारा आमला और खूब ढेर सारा पानी पीती हूं"।
हेयरस्टाइल
"मैं बालों को बांधने के बजाए उन्हें खुला छोड़ना पसंद करती हूं। पर जिस दिन मेरे बाल दिखने में अच्छे नहीं लगते तब मैं उन्हें फ्रेंच ब्रेड या फिशटेल ब्रेड हेयरस्टाइल का बना लेती हूं"।



Click it and Unblock the Notifications
