Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों से गंदी बदबू और अत्यधिक तेल को कैसे करें कम
कोई भी अनचाही बदबू अगर बालों से आती है तो जीना दूभर हो जाता है। बताया जाता है कि जिनके सिर से अत्यधिक तेल रिसता है उन्हें हेयर सिंड्रोम नामक बीमारी हेाती है। अगर आपके बालों में भी अत्यधिक तेल जमा रहता है तो यहां पर कुछ ऐसे प्राकृतिक उपचार हैं जिससे आपको सहायता मिलेगी।
सफ़ेद बालों के लिए जांचे परखे 29 घरेलू उपचार
यह सेफ भी हैं और इनकी सामग्रियां आपको घर पर ही मिल जाएंगी। आप सोंच रही होंगी कि बालों से आखिर बदबू क्यूं आती है, तो इसके कई कारण हैं जैसे, स्ट्रेस, अत्यधिक पसीना आना, सिर पर फंगल इंफेक्शन, रूसी या हार्मोन इंबैलेंस आदि।
जब सिर से अत्यधिक तेल रिसता है तो बालों से अपने आप ही बदबू आने लगती है। आइये जानते हैं बालों से पसीने की वजह से होने वाली बदबू को दूर करने की विधि।

एप्पल साइडर वेनिगर
थोड़े से एप्पल साइडर वेनिगर को पानी के साथ मिक्स कर के शैंपू करने के बाद सिर धोएं। इससे त्वचा से बदबू चली जाएगी।

एलो वेरा जैल
अपने सिर को एलोवेरा जैल से से मसाज करें। इससे रूसी दूर हो जाएगी और अत्यधिक तेल भी नहीं रहेगा। कुछ देर के बाद सिर को ठंडे पानी से धो लें। आप चाहें तो जैल में थोड़ा सा नींबू भी निचोड़ सकती हैं।

बेकिंग सोडा
यह सभी प्रकार की बुरी महक को न्यूट्रिलाइज कर लेता है। बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिक्स करे पेस्ट बनाएं और इसे सिर पर लगाएं। 10 मिनट के बाद सिर को ठंडे पानी से धो लें।

नींबू कर रस
यह सिर को साफ करेगा और बालों को फ्रेश लुक देगा। यह सिर से रूसी को दूर करता है और बालों को शाइन प्रदान करता है। नींबू के रस को सिर पर लगाएं। 10 मिनट के लिये इसे पानी से धो लें।

दालचीनी और शहद
थोड़ा सा दालचीनी पावडर और शहद पानी के साथ मिक्स करें। इसे सिर पर लगाएं और 1 घंटे के बाद पानी से धो लें।इसे लगाने से सिर का फंगल इंफेक्शन भी खतक हो जाएगा।

नीम का ते
यह सिर से सभी प्रकार के इंफेक्शन को दूर करता है। अपने बालों में नीम का तेल लगाएं। अगर आपको नीम का तेल ना मिले तो आप नीम पीस कर भी लगा सकती हैं।

संतरे का छिलका
यह सिर से रूसी और अत्यधिक तेल को हटाने में मदद करता है। थोड़े से संतरे के छिलके को उबालिये और शैंपू करने के बाद इस पानी से अपने सिर को धो लीजिये।

टी ट्री ऑइल
यह बैक्टीरिया को मार कर रूसी को दूर करता है। थोडे़ से तेल को पानी के साथ मिक्स करें और सिर पर लगाएं। 30 मिनट के बाद सिर को पानी से धो लें।

टमाटर का रस
सिर पर टमाटर का ताजा रस लगाइये। 15 मिनट के बाद सिर को हल्के गरम पानी से धो लीजिये।

बीयर वॉश
शैंपूर करने के बाद बीयर को सिर पर 10 मिनट के लिये लगाए रखें। फिर उसे ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके बाल शाइनी बनेंगे और बदबू भी दूर होगी।



Click it and Unblock the Notifications
