Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
बालों से जूं निकालने के 14 घरेलू उपाय

जूं एक प्रकार के पैरासाइट होते हैं जो खोपड़ी में बालों के भीतर रहते हैं और सिर का खून चूसते रहते हैं। जूं होने की समस्या सबसे ज्यादा बच्चों में होती है। कई बार बच्चे बाहर खेलते हैं और दूसरे बच्चों से जूं भर लाते हैं और उन बच्चों के साथ रहने वाले लोगों को भी सिर में जूं हो जाते हैं।
सफ़ेद बालों के लिए जांचे परखे 29 घरेलू उपचार
सिर में जूं होने से खुजली बहुत ज्यादा पड़ती है और हर समय झुनझुनी सी होती रहती है क्योंकि वो खून पीते रहते हैं। बाजार में कई ऐसे कैमिकल मिलते हैं जो दावा करते हैं कि उनसे जूं तुरंत निकल जाते हैं लेकिन ये कैमिकल होते है और आपके बच्चे की सिर की नाजुक त्वचा पर बुरा असर डाल सकते हैं

लहसून:
लहसून की गंध बहुत तीखी होती है, अगर इसे पिसकर बालों में लगाया जाएं और घंटे भर बाद धो लिया जाएं, तो सारे जूं मरकर निकल जाते हैं। आप चाहें तो इस पेस्ट में नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

सफेद सिरका:
सोने से पहले, सफेद सिरका लें और उसके अपने बालों पर लगाएं, ठीक उसी तरह जैसे आप अपने बालों में तेल लगाती हैं। लगाने के बाद आप तौलिया से अपने सिर को कवर कर लें और रात भर लगा रहने दें। सुबह उठकर सिर धो लें। जब आप शैम्पू करने के बाद कंघी करेगी, तो सारे जूं अपने आप बाहर आ जाएंगे।

बेबी ऑयल:
आपको जानकर आश्चर्य होगा, लेकिन अगर आप बेबी ऑयल लगाकर सुबह-सुबह बालों में कंघी करें, तो काफी सारे जूं खींच आते हैं। इसकी जगह आप बादाम तेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

जैतून तेल के साथ कंघी करें:
जूं होने पर जैतून का तेल लगाकर कंघी कर लें। जैतून का तेल सप्ताह में तीन बार लगाएं, जिससे आपको जूं नहीं होगें।

नमक:
जूं होने पर नमक काफी कारगर सामग्री होती है। पांच चम्मच नमक लें और आधा कप सिरका में घोल लें। इस मिश्रण को अपनी खोपड़ी पर लगाएं और शॉवर कैप लगा लें। दो घंटे तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद बालों को धोकर कंघी कर लें। तीन दिन में आपको अच्छे रिजल्ट मिल जाएंगे।

पेट्रोलियम जैली:
पेट्रोलियम जैली में ऐसे गुण होते हैं जो जूं को चिपका लेती है जिससे जूं का दम घुट जाता है और वह निकल जाती हैं। रात में सोने से पहले पेट्रोलियम जैली को लगा लें और रात भर लगा रहने दें। बाद में सुबह कंघा करें, ढ़ेर सारे जूं निकलेगें।

जरूरी ऑयल ट्रीटमेंट:
जैतून के तेल और एल्कोहल को मिला लें। इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें। इसके बाद, सुबह सिर धो लें। आप चाहें तो नीम का तेल, लौंग का तेल, दालचीनी का तेल आदि प्रकार के तेलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

ट्री टी ऑयल:
ट्री टी ऑयल एक प्राकृति इनसेक्टीसाइड होता है जो जूं को आसानी से बालों से हटा सकता है। इस ऑयल में गरी का तेल मिलाएं और बालों में सिरों पर लगाएं। आधे घंटे तक सिर में लगा रहने दें और बाद में सिर को धुलकर अच्छे से कंघी करें।

मेयोनेज़:
मेयोनेज़ में जूं को मारने के गुण होते हैं। इसे पीसकर सिर में लगाएं और थोड़ी बाद धो लें, जिससे जूं मर जाते हैं और निकल जाते हैं।

मक्खन:
मक्खन को ब्रेड की बजाय अपने बच्चे के सिर पर लगाएं, रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें। इससे आपको जूं की समस्या से राहत मिलेगी।

बेकिंग सोडा:
बेकिंग सोडा, जूं निकालने में काफी कारगर होता है। इसमें जैतून का तेल मिला लें और इसे अच्छी तरह सिर में लगा लें। रात भर लगा रहने के बाद सुबह धो लें।

गरी का तेल और सेब का सिरका:
यह उपाय थोड़ा मंहगा है लेकिन बहुत कारगर है। गरी के तेल और सेब के सिरके को बराबर मात्रा में मिला लें और लगा लें। बाद में बालों को अच्छी तरह धुल लें और कंघी करें।

हाईड्रोजन पैरोक्साइड और बोरेक्स:
हाईड्रोजन पैरोक्साइड और बोरेक्स को आपस में मिला लें। इस मिश्रण को बालों में लगाएं और रगडें, बाद में अच्छी तरह धो लें।

डिटॉल:
डिटॉल एक एंटीसेप्टिक होता है जो जूं को भी दूर कर सकता है। इसे लगाने के बाद आप एक घंटे तक यूं ही रहे और फिर धो लें। गाढ़ा डिटॉल लगाने से अच्छा होगा कि आप उसमें हल्का सा पानी भी मिला लें, वरना त्वचा में जलन पड़ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
