Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हेयर कलर पसंद नहीं आया तो ऐसे हटाएं इसे
अगर आपने बड़े मन से कोई हेयर कलर लगवाया है और अब आपको वह रंग पसंद नहीं आ रहा है, तो उसका भी समाधान है हमारे पास। अब आप हेयर कलर को प्राकृतिक तरीके से निकाल सकती हैं। घरेलू उपचार अजीबो गरीब रंगों को एक चुटकियों में निकालने में मदद कर सकते हैं।
READ: बालों में हेयर कलर लगाने के सिंपल टिप्स
अब आपको अपने पैसे महंगे हेयर ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स में खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। इससे आपके बाल कठोर कैमिकल से खराब ही होंगे इसलिये आइये जानते हैं कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय जिनसे आपके बालों का रंग हल्का हो सकता है।
READ: अपनी त्वचा के अनुसार कैसे चुनें सही हेयर कलर

ऑलिव ऑइल
बालों में जैतून तेल से मसाज करने के बाद सिर पर शॉवर कैप पहन लें। उसके 1 घंटे बाद सिर को केवल पानी से धो ले। इससे बालों का रंग भी उतर जाएगा और बाल मजबूत भी बनेंगे।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है। यह रंग को हल्का कर देता है। हर्बल शैंपू के साथ बेकिंग सोडा मिक्स कर के लगाएं और कुछ मिनटो के बाद सिर को धो लें।

नींबू का जूस
नींबू में सिट्रस एसिड होता है, जिसे गीले बालों पर लगाने से रंग हल्का पड़ जाता है। इसको सिर पर लगाने के कुछ घंटो बाद बाल को शैंपू से धो लें।

बादाम तेल
सिर पर गरम बादाम तेल की मसाज कर के कुछ मिनटो तक छोड़ दें। उसके बाद सिर को धो लें। इससे बालों का रंग हल्का पड़ जाएगा।

धूम में जाएं
बालों को अगर ज्यादा देर के लिये सूरज की रौशनी में ले जाया जाए तो, रंग हल्का पड़ जाता है।

नारियल तेल
नारियल तेल बालों में लगी डाई को हटा कर बालों की कंडीशनिंग करता है। इस तेल से कुछ मिनट के लिये सिर की मालिश करें और फिर धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
