Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानें, रूसी के बारे में 8 रोचक तथ्य
सिर में रूसी हो जाएं तो खुजली की वजह से हाल बुरा हो जाता है और शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है, क्योंकि आपके कपड़ों पर वो झड़ जाती है। पर सच ये है कि रूसी, शरीर में माईक्रो-ऑर्गेनिज्म की ओवरग्रोथ के कारण होती है।
READ: रूसी हटाने के 20 घरेलू नुस्खे
अगर आप रूसी को दूर नहीं करेंगे तो बाल झड़ने शुरू हो जाते है। लेकिन रूसी कोई बाहरी कारण से नहीं होती है, बल्कि यह आपके शरीर की ही ऊपज है। आइए जानते है रूसी के बारे में कुछ मज़ेदार बातें:

क्या ड्राईनेस होती है रूसी का कारण?:
कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि जब भी उनके सिर की स्कीन ड्राई हो जाती है, तभी उन्हे रूसी होती है। जब भी ऐसा लगे, तो थोड़ा मॉश्चराइजर लगा लें या तेल लगाएं।

असल कारण क्या है?:
रूसी एक प्रकार की फंगस ही होती है जो सिर पर उग आती है। एक बार ये हो गई तो इसे खत्म करना मुश्किल पड़ जाता है। सबसे खास बात यह है कि इससे कोई नुकसान नहीं होता है।

समस्या से छुटकारा कैसे मिलें?:
रूसी दूर भगाने के हजार उपाय आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगे। कई शैम्पू और तेल भी बाजार में उपलब्ध है। लेकिन सच बात यह है कि आपको इसे जड़ से खत्म करने में नानी याद आ जाती है।

साफ सिर या गंजी खोपड़ी में भी रूसी:
आपको क्या लगता है कि गंजी खोपड़ी में रूसी नहीं होती होगी, होती ही है लेकिन बिना बालों वाले सिर में नमी बनी रहती है और फंगस बन नहीं पाती है, इसलिए रूसी टिकती नहीं। बालों वाले सिर में मृत त्वचा अंदर ही रह जाती है और परत के रूप में जम जाती है जिससे फंगस बनने लगता है।

शरीर में कहीं भी रूसी:
सुनकर अटपटा लग सकता है लेकिन आपके पूरे शरीर में रोम होते हैं जिनमें भी रूसी हो सकती है। आप रोज नहाते हैं और क्रीम आदि लगाते है जिसकी वजह से वह टिकी नहीं रहती है वरना रूसी कहीं भी हो सकती है।

रोकथाम:
अगर आप ऐसे फूड लें जिनमें जिंक और विटामिन ज्यादा हों, तो रूसी को कम किया जा सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियां भी त्वचा की दमक बरकरार रखने में मददगार होती हैं जिससे मृत त्वचा, नई त्वचा से हट जाती है। शीघ्र उपचार में आप एंटी-ड्रैंडफ शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते है।

अन्य प्रकार की बीमारी:
खोपड़ी पर सफेद सी जमी परत हमेशा रूसी ही नहीं होती है। यह कुछ और भी हो सकता है। त्वचा की कुछ बीमारियों में रूसी की तरह ही दिखने वाली परत जम जाती है। ऐसे में धोखा न खाएं और किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाएं।

क्या तनाव से रूसी बढ़ती है?:
हां, त्वचा विशेषज्ञ बताते है कि तनाव लेने से रूसी बढ़ती है। खुश और शांत रहने वाले लोगों को रूसी की समस्या से न के बराबर जूझना पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
