Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
सर्दियों में बालों की देखभाल के लिये अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
जब भी मौसम में बदलाव आता है, उसका सीधा प्रभाव सबसे पहले हमारे बालों पर दिखाई पड़ता है। सर्दियों के मौसम में हमारे बालों को एक्सट्रा केयर की आवश्यकता पड़ती है क्योंकि रूखी हवा बालों को कमजोर बना देती है और सिर में डैंड्रफ की समस्या पैदा कर देती है। सर्दियां जैसे जैसे बढ़ती हैं बाल वैसे - वैसे बेजान होने लगते हैं इसलिये जब भी बाहर निकले, उस दौरान सिर को ढंक कर रखना चाहिये। इसके अलावा सिर को हफ्ते में दो बार से ज्यादा भी नहीं धोना चाहिये।
अगर आप सर्दियों में अपने बालों की देखभाल के लिये बाजार से महंगे शैंपू और कंडीशनर खरीद कर प्रयोग करती हैं, जिसका असर आपको नहीं दिख रहा है तो, हमारे बताए गए इन घरेलू उपचारों का प्रयोग करें। सर्दियों में बालों की हर तरह की समस्याओं का समाधान करेंगे ये घरेलू नुस्खे।
January Sale: Jabong के लाइफस्टाइल प्रोडक्ट पर पाएं 80% की छूट!

डैंड्रफ के लिये
डैंड्रफ से मुक्ती पाने के लिये नारियल या जैतून के तेल को हल्का गरम कर लें और उसमें कुछ बूंद नींबू की डाले। इससे सिर की मसाज कर के एक घंटे बाद सिर धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें, रूसी से छुटकारा मिल जाएगा।

हेयर कंडीशनिंग
इस मौसम में बालों की कंडीशनिंग करना जरुरी है। 1 कप दही में 1 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच कैस्टर ऑइल मिक्स करें। इसे बालों में लगा कर शॉवर कैप पहन लें। फिर एक घंटे के बाद सिर धो लें। इससे बाल स्मूथ और मुलायम बन जाएंगे।

बालों का झड़ना
एक कटोरे में कैस्टर ऑइल, जैतून तेल, आमला तेल और नारियल तेल मिक्स कर लें। इसे लगाने से पहले अच्छी तरह से मिक्स कर लें। सिर को इस तेल से अच्छी प्रकार से मसाज करें और फिर 2 घंटे के बाद सिर धो लें। इससे आपके बाल सिल्की और स्मूथ बन जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
