Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कपूर के बेमिसाल फायदे
कपूर का प्रयोग हर घर में पूजा-पाठ के लिये किया जाता है। कपूर या फिर कपूर का तेल बालों तथा त्वचा के रोगों के लिये काफी अच्छा माना जाता है। यह जले कटे निशान को भी ठीक करता है। आयुर्वेदा में भी कपूर के तेल का प्रयोग काफी ज्यादा किया जाता है। कपूर घर में आसानी से पाया जाता है इसलिये आप इसे आराम से प्रयोग कर सकती हैं। पुरानी जोड़ों और दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए कपूर उपयोगी औषधि है।
कपूर का तेल बनाने की विधि-
कपूर का तेल बनाना बहुत आसान है। वैसे तो यह बाजार में कैंफर ऑयल के नाम से बिकता ही है, लेकिन आप घर पर ही इसे तैयार करना चाहते हैं तो नारियल तेल में कपूर के टुकड़े डालकर एक एयर टाइट डिब्बे में बंद कर दें।
आइये जानते हैं कपूर का बहुमूल्य प्रयोग और उसके फायदों के बारे में -

मुंहासे रोके
एक्ने, पिंपल और फिर उनके दाग, काफी आम सी समस्या है। कपूर का तेल चेहरे पर लगाने से मुंहासों में कमी आती है तथा उनके दाग भी धीरे धीरे कम होने लगते हैं। इसके अलावा कपूर हर तरह के त्वचा रोग को ठीक करने में भी मदद करता है।
घाव और जलन के निशान मिटाए
अगर हाथा आग से जल गया है या फिर उस पर खरोच आदि आ गई है तो भी कपूर सहायक है। थोड़ा सा कपूर थोड़े से पानी में मिला कर प्रभावित स्थान पर लगा लें। ऐसा कुछ दिनों के लिये करें और देखें कि दाग कैसे गायब हो जाता है।

फटी एड़ियों के लिये
कपूर फटी एडियों की दरार को मुलायम बना कर उन्हें भर देता है। गरम पानी में थोड़ा सा कपूर डाल कर, उसमें पैर भिगोने के बाद स्क्रब करें और ऐसा ही कुछ दिनों तक करें। इसके बाद एडियों पर अच्छी क्रीम लगा लें।

स्किन रैश और लालिमा दूर करे
अगर आपकी त्वचा पर हर दिन लाल रंग के चकत्ते दिखाई देते हैं, तो उसे ठीक करने के लिये कपूर को थोड़े से पानी में मिला कर पेस्ट बनाएं और प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा कई दिनों तक करें। धीरे धीरे आपको रिजल्ट दिखने लगेगा।

बालों के लिये
कपूर बालों के लिये भी अच्छा माना जाता है। कपूर के तेल को सुगन्धित तेल के साथ मिक्स कर के सिर पर लगाने से बाल दुबारा उग आते हैं और तवान भी कम हो जाता है। यह बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। आप चाहें तो तेल में अंडा या दही मिला कर सिर में लगा सकती हैं, फिर एक घंटे के बाद बालों को धो सकती हैं।

बालों को झड़ने से रोके
कपूर के तेल से नियमित रूप से सिर की मसाज करने से बालों का झड़ना रूक जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











