Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कान्स के दौरान देखने को मिली कुछ ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स
कान्स के रेड कार्पेट पर जब बड़ी-बड़ी सेलेब्रिटीज़ आती हैं तो ना केवल फैंस उनकी डिजाइनर ड्रेसों पर ही फिदा होते नज़र आते हैं बल्कि उनका मेकअप, उनकी एक्सेसरीज़ और उनका हेयरस्टाइल कैसा है, उस पर भी काफी जोर-शोर से चर्चा करते हैं।
Jabong: Grab 50% Off across Website Hurry!
रेड कार्पेट पर सेलेब्रिटी की छोटी-छोटी चीज़ों पर लोगों की नज़रे जाती हैं, इसलिये यह उनकी जिम्मेदारी भी बनती है कि वह सबसे हट कर दिखाई दें। आज हम जिन सेलेब्रिटियों की बात करेंगे वह फैशन वर्ल्ड में सबसे बड़ा नाम मानी जाती हैं।
READ: गर्मियों में रखिये ये कूल समर हेयरस्टाइल
जूलियाना मूरे और ऐश्वर्या राय से ले कर विक्टोरियाज़ सीक्रेट एंजेल तक की बेस्ट सेलेब्रिटीज़ की हेयरस्टाइल कान्स के रेड कार्पेट पर कैसी दिखी, आज उसी पर चर्चा होगी। इससे कोई फरक नहीं पड़ता कि आप ने रेड कार्पेट पर क्या पहना है, पर अगर आपका हेयरस्टाइल ट्रेंडी और चिक नहीं है तो आपका पूरा आउटफिट खराब दिख सकता है।

तान्या डाजिलिविया
बेलारूसियन मॉडल तान्या ने रेड कार्पेट पर बड़ी ही दिलचस्प चोटी बना रखी थी। इसे एक अजीब तरीके से ऊपर के साइड पर पिनअप कर के चोटी को मोड़ कर कंप्लीट लुक दिया गया था।

ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय जो कि लोरियल पैरिस की ब्रांड अंबेस्टडर हैं। ऐश ने अपने बालों को एक साइड पर कर रखा था और नीचे की ओर लाइट कर्ल दे रखा था।

जूलियाना मूरे
जूलियाना मूरे का हेयरस्टाइल काफी सिंपल और देखने में स्टाइलिश लग रहा था। रेड कार्पेट के अवसर पर जूलियाना ने एक लो जूड़ा बनाया हुआ था।

केंडला जेनर
कार्दाशियन परिवार से संबन्ध रखने वाली केंडला ने रेड कार्पेट पर एक मेस्सी बनाया हुआ था जो कि हिप और फंकी नज़र आ रहा था। यह एक हाई स्ट्रीट फैशन लुक था।

एमिली ब्लंट
खूबसूरत अदाकारा एमिली ब्लंट ने रेड कार्पेट पर लो बन बनाया हुआ था। यह हेयरस्टाइल काफी चिक दिख रहा था।

लूपिटा
पैरेट ग्रीन ड्रेस केसाथ लूपिटा ने काफी क्यूट सा जूडा बना रखा था। जूडे को एक्ससराइज करने के लिये उन्होने हेड बैंड लगा रखा था, जिससे उनका जूडा और भी बेहतरीन दिख रहा था।

सिन्ना मिलर
सिन्ना मिलर ने एक क्लासिक बॉब कुट लुक ले रखा था। इनका हेयरस्टाइल काफी सिंपल, क्लासिक और खूबसूरत दिखाई दे रहा था।



Click it and Unblock the Notifications
