Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हेयर डाई से होने वाली एलर्जी को ठीक करने के घरेलू उपचार
क्या आपको कभी भी हेयर डाई लगाने के बाद एलर्जी का सामना करना पड़ा है? यह काफी बेचैनी पैदा करने वाला होता है। लोग आज कल तरह तरह के हेयर कलर्स का प्रयोग करते हैं, जिससे उन्हें एलर्जी का सामना करना पड़ता है।
हेयर कलर का उपयोग आपके लिए कई परेशानियौं ला सकता है। इससे बाल झड़ने की समस्या, खुजली, जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही इसमें मौजूद हानिकारक केमिकल स्वास्थ्य की दृष्टि से नुकसायनदायक होते हैं।
READ: बाल कलर करवाने से पहले हो जाएं सावधान
कानों, हाथों, चेहरे और सिर पर एलर्जी की वजह से लाल चमत्ते दिखाई देने शुरु हो जाते हैं। यह एलर्जी या तो डाई लगाने के तुरंत बाद ही दिखाई देने लग जाती है या फिर एक या दो दिन के बाद।
आज हम आपको हेयर डाई लगाने के बाद होने वाली एलर्जी से बचने के कुछ घरेलू उपचार बताएंगे। आइये जाने क्या हैं वे...

नींबू का रस
इसमें एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो हेयर कलर की एलर्जी को दूर कर सकता है। नींबू के रस को थोड़े से पानी के साथ मिला कर लगाएं। या फिर हेयर कलर लगाने के बाद नींबू और दही को मिक्स कर के त्वचा पर लगाएं।

जोजोबा ऑइल
यह सिर में पड़े लाल चकत्तों तथा सूजन को कम कर सकता है। रात में सोने से पहले अपने बालों में जोजोबा ऑइल की अच्छे से मालिश करें।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा और पानी मिला कर एक पेस्ट तैयार करें। इसे अपने सिर पर 10 से 15 मिनट तक लगाए रखें। उसके बाद इसे पानी से धो लें।

एलोवेरा जैल
एलोवेरा जैल आपको खुजलाहट और सूजन से राहत दिलाएगा। इसे अपने सिर पर लगाएं और 15 मिनट के बाद माइल्ड शैपू से धो डालें।

नारियल तेल
यह तेल सिर की त्वचा में नमी पहुंचाता है और खुजली दूर करता है। आप इसे सिर को धोने से 15 मिनट पहले बालों में लगा कर मालिश कर सकती हैं।

सेब का सिरका
यह सूजन, जलन, एलर्जी आदि को दूर करता है। इसे सिर पर लगाइये और रूखेपन तथा खुजली को दूर भगाइये।

सीसम का तेल
यह तेल खुजली से राहत प्रदान करता है। तेल को सिर पर लगाने से पहले थोड़ा सा गर्म किया जा सकता है। कुछ ही दिनों में इस तेल के प्रयोग से एलर्जी दूर हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
