Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
मजबूत नाखून और स्वस्थ बाल चाहिये तो प्लेट में शामिल करें ये आहार
अच्छा दिखने के लिये बाहर से मेकअप या क्रीम लगाना ही काफी नहीं है बल्कि पौष्टिक चीज़ें भी खानी जरुरी हैं, जिससे बालों में चमक आए और नाखून मजबूत बनें। आपके बालों और नाखूनों को अगर सही पोषण नहीं मिलेगा तो वह रूखे, बेजान और टूटने लगेगें।
GUARANTEED! Get up to 70% off on all Home & Kitchen appliances (Amazon Sale)
हमारे बाल और नाखून एक ही प्रोटीन से बने हैं, जिसके लिये आप एक जैसी ही चीज़े खा कर उनकी मजबूती निश्चित कर सकती हैं। खान-पान का हमारे शरीर पर काफी गहरा असर पड़ता है इसलिये आज से ही अपनी प्लेट में ढेर सारी पौष्टिक चीजें परोसना शुरु कर दें।
READ: गंजे हो रहे हैं तो सिर पर लगाएं ये हेयर मास्क
अगर आप अंडा या मछली नहीं भी खाती हैं तो कोई बात नहीं। इसकी जगह पर आप मेवे, हरी पत्तेदार सब्जियां, सोयाबीन, दालें और शकरकंद आदि जैसी चीज़ों का सेवन कर सकती हैं।

साल्मन मछली:
इस मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाता है। इसमें विटामिन डी, प्रोटीन भी होता है जो कि नाखूनों के लिये अच्छा माना जाता है। अगर आप साल्मन मछली नहीं खाते तो इसकी जगह पर कद्दू के बीज, एवाकाडो और अखरोट खा सकते हैं।

सोयाबीन
मजबूत बाल और नाखूनों के लिये प्रोटीन का सेवन करें क्योंकि इसमें केराटिन होता है। इसे पाने के लिये आप चिकन, अंडे, रेड मीट, लो फैट वाला मिल्क प्रोडक्ट, सी फूड, सोया बीन और साबुत अनाज खाएं।

अखरोट
अखरोट में जरुरी बायोटिन होते हैं जो कि हेयर लॉस को रोकने में मदद करते हैं। विटामिन ई के साथ साथ यह हमारी डीएनए सेल्स को डैमेज होने से भी रोकता है।

दालें
दालों में आयरन, जिंक, प्रोटीन और बायोटिन होते हैं जो बालों और नाखूनों को मजबूत बनाते हैं।

पालक
इसमें बीटा कैरोटीन, फोलेट और विटामिन सी होते हैं जो कि बालों की जड़ों तथा नाखूनों को मजबूत बनाते हैं।

शकरकंद
अगर शरीर में विटामिन ए की कमी है तो सिर में खुजली और रूसी की समस्या हो जाएगी। मगर शकरकंद में बीटा कैरोटीन होने के नाते शरीर में विटामिन ए बनना शुरु हो जाता है।

दालचीनी
दालचीनी के सेवन से शरीर में खून का अच्छा फ्लो होने लगता है, जिससे बालों की जड़ों को ऑक्सीजन और पोषण पहुंच पाता है।



Click it and Unblock the Notifications
